[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: क्या नौकर से ईशानी की शादी करा देगी अनु? अनुपमा के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला

Anupama: क्या नौकर से ईशानी की शादी करा देगी अनु? अनुपमा के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला

0
Anupama: क्या नौकर से ईशानी की शादी करा देगी अनु? अनुपमा के फैसले ने बदल दिया पूरा मामला
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में वसुंधरा, पाखी और परितोष को अपने घर देखकर हैरान रह जाती है. वह पूछती है कि दोनों वहां क्यों आए हैं. इस पर पाखी कहती है कि वह मदद मांगने आई है. पाखी का आरोप होता है कि अनु, ईशानी और बंकू की शादी करवाना चाहती है. वह वसुंधरा और कोठारी परिवार से ईशानी की जिंदगी बचाने की गुहार लगाती है. हालांकि वसुंधरा साफ कर देती है कि वह शाह परिवार के मामलों में दखल नहीं देना चाहती. इसके बावजूद पाखी लगातार मदद मांगती रहती है और कहती है कि अनु, ईशानी को बहका सकती है.

शाह हाउस में बढ़ा विवाद

शाह हाउस में अनुपमा सभी को इकट्ठा करती है. लीला तंज कसते हुए कहती है कि अब अनुपमा जल्द ही ईशानी और बंकू की शादी का ऐलान करेगी. तभी पाखी वहां पहुंच जाती है और कहती है कि ऐसा कभी नहीं होगा. वह बताती है कि वसुंधरा उसकी तरफ है. इसके बाद वसुंधरा, अनुपमा से बातचीत करती है और ईशानी-बंकू की शादी को बढ़ावा न देने की सलाह देती है. पाखी बार-बार यह कहती है कि उसे अनुपमा पर भरोसा नहीं है. यह सुनकर ईशानी नाराज हो जाती है.

अनुपमा ने सुनाया बड़ा फैसला

अनुपमा बताती है कि ईशानी इस समय बंकू को लेकर भावुक है क्योंकि अकेलेपन में उसे बंकू का साथ मिला. अनुपमा बड़ा फैसला लेते हुए कहती है कि उसने दिग्विजय के साथ मिलकर तय किया है कि ईशानी और बंकू को एक साल का समय दिया जाएगा. इस दौरान दोनों अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे से अलग रहेंगे. आने वाले एपिसोड में अनुपमा खुशखबरी देती है कि उनके कैफे का सिलेक्शन एक बड़ी प्रतियोगिता के लिए हो गया है. वहीं श्रुति प्रतियोगिता को लेकर नई रणनीति बनाने की बात करती है.

यह भी पढ़ेंAnupama: प्यार के लिए बगावत पर उतरी ईशानी, पाखी उठाएगी चौंकाने वाला कदम

Previous article Sitamarhi News: सीतापुरम प्रोजेक्ट के विरोध में उतरे किसान, 15 दिन बाद घेराव की चेतावनी
Next article पुखराज पहनने से पहले जानें ये जरूरी बातें, हर किसी के लिए नहीं होता शुभ
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel