[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama सीरियल में फिर होगी ‘अनुपमा के अनुज’ की वापसी, निर्माता राजन शाही का बड़ा दावा, कहा- दोगुनी मजबूती के साथ होगी

Anupama सीरियल में फिर होगी ‘अनुपमा के अनुज’ की वापसी, निर्माता राजन शाही का बड़ा दावा, कहा- दोगुनी मजबूती के साथ होगी

0
Anupama सीरियल में फिर होगी ‘अनुपमा के अनुज’ की वापसी, निर्माता राजन शाही का बड़ा दावा, कहा- दोगुनी मजबूती के साथ होगी
अनुपमा सीरियल, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा लगातार टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है. शो में रोजाना नए ट्विस्ट आते रहते हैं, जिसकी वजह से अनुपमा की जिंदगी में हर दिन नया तूफान खड़ा हो जाता है.इस समय कहानी राही और अनुपमा के झगड़े के इर्द-गिर्द घूम रही है. वहीं फैंस बेसब्री से अनुज (Gaurav Khanna) की वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

इसी बीच शो के मेकर राजन शाही ने अनुज की एंट्री को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि अभी तक कोई भी चैप्टर क्लोज नहीं किया गया है और अनुज की वापसी मुमकिन है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

अनुज की वापसी पर राजन शाही ने क्या कहा?

राजन शाही ने एक इंटरव्यू में कहा, “ये किसने बोला कि अनुज अब वापस नहीं आ सकता. भगवान करे कि ये शो सालों-साल चले. रुपाली गांगुली इस शो में जान डाल रही हैं. ये शो भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की तरह लंबा चलेगा.”

उन्होंने आगे बताया कि गौरव खन्ना से उनकी बातचीत होती रहती है. बिग बॉस में जाने से पहले और सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के दौरान भी दोनों ने बात की थी.

“अनुज और अनुपमा की वापसी जरूर होगी”

अनुज के बारे में राजन शाही ने कहा, “अनुज और अनुपमा एक आइकॉनिक कपल हैं. अगर उनकी वापसी होगी तो दोगुनी मजबूती के साथ होगी. हम सही कहानी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अगर उन्हें उनका डिजर्व्ड ट्रैक नहीं मिला तो ये अनुज और अनुपमा दोनों के साथ गलत होगा. तब तक के लिए आपको इंतजार करना होगा. अनुज और अनुपमा की वापसी जरूर होगी.”

राजन शाही के इस बयान ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. दर्शकों का कहना है कि अगर अनुज और अनुपमा की जोड़ी वापस आएगी तो शो में एक बार फिर पुराना जादू लौट आएगा.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Record: रिकॉर्डतोड़ ब्लॉकबस्टर बनने के करीब ऋषभ शेट्टी की फिल्म, 4 दिन में आमिर-अजय को पछाड़ा, अब अगला टारगेट अक्षय कुमार

Previous article Karwa Chauth Moon Rise Time 2025: कितने बजे होगा चंद्र उदय? जानें करवा चौथ व्रत के जरूरी नियम
Next article Viral Video : इस खतरनाक सांप को चट से मारकर पट से खा जाता है ये पक्षी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel