[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: जया की हालत बिगड़ी, अहमदाबाद लौटी अनु

Anupama: जया की हालत बिगड़ी, अहमदाबाद लौटी अनु

0
Anupama: जया की हालत बिगड़ी, अहमदाबाद लौटी अनु
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में जया की हालत और पारिवारिक टेंशन के बीच अनु को एक बड़ा फैसला लेना पड़ता है. एपिसोड की शुरुआत जया के गुस्से और दर्द से होती है, जहां वह अनुपमा को खुद से दूर जाने के लिए कहती है. उसकी हालत देखकर अनु और दिग्विजय दोनों परेशान हो जाते हैं. अनुपमा उसे संभालने की कोशिश करती है, लेकिन हालात गंभीर होते जाते हैं. इस बीच डॉक्टर की सलाह के बाद अनु तय करती है कि जया की सुरक्षा के लिए उसे अहमदाबाद वापस जाना होगा.

पाखी और ईशानी के बीच बढ़ा टकराव

दूसरी तरफ पाखी और ईशानी के बीच बहस देखने को मिलती है. ईशानी, पाखी के दिए महंगे गिफ्ट को ठुकरा देती है और कहती है कि उसे समय और ध्यान ज्यादा जरूरी है. पाखी अपने काम और कमाई का हवाला देती है, लेकिन ईशानी परिवार की जिम्मेदारियों की बात करती है. वहीं लीला भी पाखी के खर्चों को लेकर सवाल उठाती है, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है.

अनु की अहमदाबाद वापसी

अनुपमा, जया के साथ अहमदाबाद लौटने का फैसला लेती है. दिग्विजय उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा अपनी मजबूरी बताती है. जाने से पहले वह दिग्विजय को आगे बढ़ने और नई खुशियों को अपनाने की सलाह देती है. अनु अहमदाबाद पहुंचती है और कहती है कि इंसान को आखिरकार अपने घर लौटना ही पड़ता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, प्रेम के रेस्टोरेंट का लाइसेंस रिजेक्ट कर देती है. इससे परिवार में नया विवाद खड़ा हो जाएगा. सभी अनु के फैसले पर हैरान हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: प्रेम के रेस्टोरेंट को नहीं मिला लाइसेंस, अनु के फैसले से टूटा राही का सपना

Previous article मौत के मुंह से सुरक्षित निकला अमेरिकी पायलट, रेस्क्यू ऑपरेशन में US ने झोंकी ताकत
Next article वायरलेस इंटरनेट होने के बावजूद बेसमेंट और लिफ्ट में क्यों गायब हो जाता है सिग्नल?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel