[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama के नये पोस्टर से गायब होने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की नयी जर्नी है

Anupama के नये पोस्टर से गायब होने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की नयी जर्नी है

0
Anupama के नये पोस्टर से गायब होने पर राही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की नयी जर्नी है
अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर प्रेम ने बात की, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में एक नया लीप जल्द ही आने वाला है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. नया प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें अनु ट्रेन में धक्के खाती दिखी. वह मुंबई की सड़कों पर अकेले दिखती है. ऐसा लगता है उसके आगे की सफर में ना तो शाह परिवार उसके साथ है और ना ही उसकी बेटी. हालांकि फैंस के दिमाग में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या होगा अनु के साथ जिसकी वजह से वह अकेली पड़ जाएगी. इस बीच सीरियल के नये पोस्टर में राही यानी अद्रिजा राय को ना पाकर फैंस थोड़े मायूस हो गए. उनके चाहने वालों को लग रहा कि वह शो को छोड़ तो नहीं रही. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया.

लीप के बाद शो से कटेगा राही का पत्ता?

अनुपमा के नये पोस्टर से गायब होने पर अद्रिजा राय ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा कि वह उनकी नयी जर्नी है. मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता है कि वह क्या है, लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि कुछ दिलचस्प आ रहा है. उनसे पूछा गया कि क्या शो में उनका ट्रैक उतना ही अहम होगा जितना पहले था. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वह आप देखना, मजा आएगा, शो आगे देखोगो तो. उनके जवाब से इतना तो साफ हो गया कि राही का पत्ता शो से नहीं कटा है. फिलहाल के लिए उनकी आगे की कहानी रिवील नहीं की गई है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि शो आर्यन और माही की शादी के ईद-गिर्द घूम रही है. शाह और कोठारी परिवार इस शादी के खिलाफ है. हालांकि अनुपमा के मानने के बाद दोनों परिवार वाले उनकी धूमधाम से शादी करवाने के लिए मान जाते हैं. दूसरी तरफ राघव के मन में अनु के लिए भावनाएं आ रही है. राही को राघव नहीं पसंद और वह राघव को अपनी मां से दूर रहने के लिए कहती है. राघव कहता है कि वह ऐसा नहीं कर सकता. आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट दिखाया जाएगा, जिसमें आर्यन की मौत भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

Previous article Covid 19: कोरोना का प्रकोप जारी, इस राज्य में मास्क पहनना हुआ जरूरी, एडवाइजरी जारी
Next article Today School Assembly News Headlines 24 May in Hindi 2025: स्कूल असेंबली के लिए 24 मई की समाचार सुर्खियां
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel