[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: प्रेम के रेस्टोरेंट को नहीं मिला लाइसेंस, अनु के फैसले से टूटा राही का सपना

Anupama: प्रेम के रेस्टोरेंट को नहीं मिला लाइसेंस, अनु के फैसले से टूटा राही का सपना

0
Anupama: प्रेम के रेस्टोरेंट को नहीं मिला लाइसेंस, अनु के फैसले से टूटा राही का सपना
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में इमोशन, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. एपिसोड की शुरुआत में अनु, जया को वापस घर लेकर आती है. अंधेरा देखकर जया डर जाती है, लेकिन अनुपमा उसे समझाती है कि घबराने की जरूरत नहीं है. तभी लाइट जलती है और घर में की गई सजावट देखकर जया खुश होती है. जया के लिए केक लाया जाता है, लेकिन वह दिग्विजय का इंतजार करती है और उसके बिना केक काटने से मना कर देती है. पार्टी के दौरान जब जया, रोजी को देखती है, तो वह डर जाती है. उसे लगता है कि रोजी, अनु को नुकसान पहुंचाना चाहती है. अनु उसे संभालती है.

दिग्विजय की वापसी और इमोशनल पल

इसी बीच दिग्विजय घर लौटता है और जया के लिए एक खास गिफ्ट बटरफ्लाई डायरी लेकर आता है. जया यह देखकर बेहद खुश हो जाती है और बताती है कि उसने उसके लिए केक भी बचाकर रखा है. दिग्विजय और अनुपमा के बीच बातचीत भी होती है, जिसमें दिग्विजय कहता है कि जया खुशकिस्मत है, क्योंकि हर बेटी को दूसरा मौका नहीं मिलता. यह सुनकर अनुपमा चौंक जाती है और सोच में पड़ जाती है. दूसरी ओर शाह परिवार में भी टेंशन बढ़ जाता है. माही और जस्सी के बीच बहस होती है, जहां माही, अंश को लेकर चिंता जताती है. वहीं लीला चाहती है कि घर में झगड़ा हो, ताकि उसे पता चल सके कि कौन घर छोड़कर जाएगा. यह बात हसमुख को भी हैरान कर देती है.

आगे क्या होगा?

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम के रेस्टोरेंट की ओपनिंग को लेकर सब एक्साइटेड हैं, लेकिन जब अनुपमा निरीक्षण करती है, तो वह लाइसेंस देने से मना कर देती है. इससे राही नाराज हो जाती है और अनुपमा पर उसके सपने तोड़ने का आरोप लगाती है. अब देखना होगा कि आगे क्या होगा.

यह भी पढ़ें Anupama का रौद्र रूप, पॉल की धमकियों का दिया मुंहतोड़ जवाब

Previous article एएनएम परीक्षा 2025 की आंसर की जारी, अभ्यर्थियों को मिला मौका
Next article 16वें दिन ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 12 लाख पर सिमटी उस्ताद भगत सिंह
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel