[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: अनुपमा-अनुज की मुश्किल बढ़ाने के लिए मालती देवी लेकर आ रही इस शख्स को, कपाड़िया हाउस पर करेगा कब्जा!

Anupama: अनुपमा-अनुज की मुश्किल बढ़ाने के लिए मालती देवी लेकर आ रही इस शख्स को, कपाड़िया हाउस पर करेगा कब्जा!

0
Anupama: अनुपमा-अनुज की मुश्किल बढ़ाने के लिए मालती देवी लेकर आ रही इस शख्स को, कपाड़िया हाउस पर करेगा कब्जा!

Anupama: सीरियल अनुपमा इन दिनों चर्चा में है. सीरियल में समर की मौत के बाद अब सबकी जिंदगी धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही है. एक तरफ अनुपमा अपने पूरे परिवार को समेटने में लगी हुई है, तो दूसरी तरफ मालती देवी नया प्लान बना रही है. आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि छोटी अनु स्कूल में अपनी मां को देखकर खुश होती है. अंकुश अनुज से मालती देवी को मां कहने के लिए कहता है. अनुज कहता है कि इसके लिए उसे थोड़ा वक्त लगेगा. हालांकि अंकुश और अनुज इस बात से खुश होते है कि अनुपमा और मालती के बीच सबकुछ ठीक है. अनुपमा और छोटी अनु प्रतियोगिता में कार्य पूरा करती हैं. दोनों को साथ में खुश देखकर मालती देवी को जलन होती है. वहीं, शाह परिवार में बा, बापूजी से कहती है कि समर की मौत के बाद उनके परिवार में कोई खुशी नहीं बची है.

पाखी पर भड़केगी अनुपमा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी के फालूत खर्च देखकर अनुपमा काफी परेशान हो जाएगी. वो अनुज द्वारा उसे दिया गया क्रेडिट कार्ड तोड़ देगी. अनुपमा अपनी बेटी से कहेगी कि अगर उसे पैसे खर्च करना है तो उसे काम करना चाहिए. अनुपमा, अनुज से कहती है कि वो पाखी को और ना बिगाड़े क्योंकि पहले से वो काफी बिगड़ी हुई है. वो इसके लिए उससे माफी मांगता है और कहता है वो उसकी बात सुनेगा. वहीं, प्रतियोगिता के बारे में नहीं बताने पर अनुपमा, मालती देवी से सवाल करती है. वो इसपर कहती है कि वह उन्हें छोटी अनु के वार्षिक समारोह के बारे में सूचित करना भूल गई थी.

https://www.instagram.com/p/CzI5iFOAa2I/?hl=en

मालती देवी का दूसरा बेटा आएगा अनुपमा में

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अनुपमा में एक नये शख्स की एंट्री होने वाली है. मालती देवी अपने दूसरे बेटे को मोहित को बुलाने वाली है. मालती देवी की नजर अनुज की प्रपॉर्टी पर है और वो इसपर हक जताना चाहती है. गुरूमां को लगेगा कि अनुज हर समय शाह परिवार की मदद कर सकता है, ऐसे में उसका भाई आ जाएगा तो वो उसपर नजर रख सकेगा. अब ये तो वक्त बताएगा कि अनुज इस बात के लिए राजी होगा. क्या वो अपने भाई को कपाड़िया हाउस में एंट्री देगा. आने वाले एपिसोड में खुलासा होगा.

Also Read: Anupama की गिरती टीआरपी के पीछे क्या है वजह? अनुपमा के बेटे ने बताई सच्चाई, कहा- शो से बाहर निकलने से…

निवेद तिवारी आएंगे सीरियल में

रिपोर्ट्स की मानें तो मालती देवी का छोटे बेटे के रोल में अभिनेता निवेद तिवारी दिखेंगे. उनका रोल नेगेटिव होगा. वह अनुज और अनुपमा की जिंदगी में परेशानियां पैदा करते नजर आएंगे. क्या अनुज और अनुपमा अपने जीवन में कभी खुश रहेंगे? जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए बता दें कि निवेद तिवारी एक अभिनेता हैं जिन्हें पहले स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘साथ निभाना साथिया में’ देखा गया था. वह हिंदी फिल्म ‘हादसा’ का भी हिस्सा थे. वहीं, कुछ समय पहले ही अनुपमा में तपिश की एंट्री हो गई है. दिल दोस्ती डांस फेम कुंवर अमरजीत सिंह, तपिश के रोल में दिख रहे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह डिंपी के नए प्रेमी के रूप में शो में प्रवेश करेंगे. कुंवर एक अद्भुत डांसर हैं और वह डिंपी के साथ उनकी डांस अकादमी में होंगे. कुंवर ने इंडिया फ़ोरम से अनुपमा में अपनी भूमिका के बारे में बात की. उन्होंने साझा किया कि वह भूमिका के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकती हैं, लेकिन वह सबसे पसंदीदा शो अनुपमा का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह अनुपमा के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं.

Also Read: Anupama Twist: अनुज-अनुपमा की जिंदगी को बर्बाद करने की साजिश रचेगा ये शख्स, दिवाली पर आएंगे 5 बड़े ट्विस्ट

Previous article Tiger 3 Box Office Collection Day 1: पहले दिन टाइगर 3 पर होगी नोटों की बरसात,दिवाली पर जानें कितनी होगी कमाई!
Next article Delhi Weather: दिवाली के दूसरे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, जानें मौसम का हाल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel