[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama New Entry: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की वृंदा की अनुपमा में एंट्री, टीआरपी की रेस में बढ़ा रोमांच

Anupama New Entry: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की वृंदा की अनुपमा में एंट्री, टीआरपी की रेस में बढ़ा रोमांच

0
Anupama New Entry: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की वृंदा की अनुपमा में एंट्री, टीआरपी की रेस में बढ़ा रोमांच
अनुपमा में नयी एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama New Entry: एकता कपूर का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वृंदा का किरदार तनीषा मेहता निभा रही है. हाल ही में तनीषा सीरियल ‘उड़ने की आशा’ और ‘अनुपमा’ में खास नजर आई, जिससे दर्शकों का ध्यान उन पर टिक गया. खास बात यह रही कि ऐसे समय में जब अनुपमा और क्योंकि टीआरपी की रेस में आमने सामने हैं, तनीषा दोनों ही शो का हिस्सा बनकर नजर आईं. ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभा रही अद्रिजा रॉय के साथ तनीषा की झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी. अलग-अलग शोज के स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था. हालांकि शो के बीच कड़ी टक्कर के बावजूद तनीषा इस पूरे चीज को पॉजिटिव तरीके से देखते हैं.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की सफलता पर क्या बोलीं तनीषा मेहता?

टीआरपी में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए तनीषा मेहता ने कहा, “मुझे टीआरपी में टॉप पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह पूरी तरह से टीम वर्क है और कैमरे के सामने और पीछे दोनों टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं. यह सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है.” तनीषा ने बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन हाउस से जुड़ने पर कहा, “मैं क्योंकि और बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ने और ऐसे शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं, जिसका भारतीय टेलीविजन में इतना महत्वपूर्ण स्थान है. स्मृति मैम के साथ काम करना एक सौभाग्य और मूल्यवान अनुभव रहा है, जिसने मुझे एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ने और बेहतर बनने में मदद की है.”

जानें शो में क्या दिखाया जाएगा आज रात

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में गौतम तुलसी पर आरोप लगाता है कि वह हमेशा अपने बच्चों के खिलाफ खड़ी रहती है. हेमंत तुरंत अपनी भाभी के समर्थन में आता है और गौतम की बातों का विरोध करता है. गौतम सवाल उठाता है कि तुलसी ने अपने पति पर बार बार शक क्यों किया और हमेशा उस पर इल्जाम क्यों लगाए. तभी परी आगे आकर सच बताती है कि वह कभी अजय से शादी नहीं करना चाहती थी बल्कि शुरू से ही रणविजय से प्यार करती थी. वह मानती है कि अजय से रिश्ता तोड़ना उसकी गलती थी लेकिन उसके माता पिता पूरी तरह बेगुनाह हैं. परी का कहना है कि रणविजय जानबूझकर उन पर झूठे आरोप लगा रहा है.

यह भी पढ़ेंAnupama Twist: प्रेरणा की जान बचाने के लिए आग में कूद जाएगी अनु, रजनी की साजिश का शिकार होगी उसकी बेटी

Previous article India EU Trade Deal: 18 साल का इंतजार खत्म, आज होगा भारत-EU ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ का एलान
Next article रिपब्लिक डे पर धनबाद को मिली हाईटेक पुलिस कंट्रोल रूम की सौगात, डीसी-एसपी ने की शुरुआत
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel