[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama New Entry: अनुपमा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, राही और अनु के रिश्ते सुधारने की करेगा कोशिश? जानें नाम

Anupama New Entry: अनुपमा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, राही और अनु के रिश्ते सुधारने की करेगा कोशिश? जानें नाम

0
Anupama New Entry: अनुपमा की जिंदगी में होगी नये शख्स की एंट्री, राही और अनु के रिश्ते सुधारने की करेगा कोशिश? जानें नाम
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड करता रहता है. शो में लीप आया है और अब कहानी एक नया मोड़ ले चुकी है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी बेटी और परिवार से अलग होकर मुंबई पहुंच गई है. वह अपनी नयी जिंदगी शुरू कर चुकी है, जिसमें वह बिल्कुल अकेली है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार अनुपमा से नफरत करता है. सबको यही लगता है कि अनु की वजह से आर्यन की मौत हुई है और उसे कोई माफ नहीं करना चाहता. राही को पराग एक तोहफा देता है और उसे मुंबई जाकर डांस सीखने के लिए कहता है. इस दौरान राही अपनी मां से मिलेगी. अब जल्द ही शो में नयी एंट्री मेकर्स करवा रहे हैं. सीरियल में एक्टर कंवरजीत पेंटल एंट्री लेने वाले हैं.

अनुपमा में होगी कंवरजीत पेंटल की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीरियल अनुपमा में कंवरजीत पेंटल, मनोहर पंडित का किरदार निभा रहे हैं. वह एक डांस गुरु है और उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. राही इनसे ही मुंबई में डांस सीखने वाली है और अनुपमा इनके अंडर में काम करेगी. हालांकि कहानी आगे कैसे टर्न लेती है, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा. इतना तो तय है कि उनके आने से शो में एक नया ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा.

आठ महीने बाद इस शख्स से मिलेगी अनुपमा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम मुंबई आते हैं और स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हैं. दोनो फिर मनोहर के डांस अकेडमी पहुंचते है, जहां उन्हें पता चलता है कि वह आज अकेडमी नहीं आए है. दोनों उनके घर जाकर मिलने का प्लान करते हैं. वहां पर अनुपमा भी पहुंचती है और नटराज की मूर्ति और ट्राफी देखकर पुरानी चीजें उसे याद आने लगती है. वह खुद को संभालती है और वहां से बाहर निकल जाती है. तभी वह राही से जा टकराती है और उसे देखकर शॉक्ड हो जाती है.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

Previous article योगी सरकार का लेखपालों को तोहफा, बढ़ाया जाएगा वाहन भत्ता
Next article MeitY के साथ मिलकर OpenAI ने खोला ज्ञान का खजाना, सीखें AI बिल्कुल फ्री!
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel