[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: कोठारी और शाह हाउस में बजेगी शहनाई? माही इस शख्स से करना चाहती है शादी, अनु को लगेगा बड़ा झटका

Anupama: कोठारी और शाह हाउस में बजेगी शहनाई? माही इस शख्स से करना चाहती है शादी, अनु को लगेगा बड़ा झटका

0
Anupama: कोठारी और शाह हाउस में बजेगी शहनाई? माही इस शख्स से करना चाहती है शादी, अनु को लगेगा बड़ा झटका
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी, राजा को देखकर चौंक जाती है. उसे लगता है कि राजा, ईशानी से मिलने आया है. राजा उससे माफी मांगता है और कहता है कि वह उससे मिलने आया है. राजा से परी कहती है कि अब उसे प्यार पर विश्वास नहीं है और वह राजा को वहां से जाने के लिए कहती है. ईशानी अपनी बहन से कहती है कि राजा ने कुछ नहीं किया है. राजा वहां से चला जाता है. ईशानी को बुरा लगता है कि उसकी वजह से पूरा परिवार परेशान है. अनुपमा बा और बाबूजी से कहती है कि उन्हें राजा और परी का रिश्ता बचाना होगा.

राजा के पास वापस जाना चाहती है परी

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू भाई दूज पाखी के साथ मनाने से मना कर देता है. वह कहता है कि पाखी और ईशानी की वजह से परी को तकलीफ हो रही है. पाखी कहती है कि ईशानी अपनी गलती की माफी मांग चुकी है और एक गलती के लिए उसकी जान तो नहीं ले सकते. परी, अनु से कहती है कि वह राजा के पास वापस जाना चाहती है. परी कहती है कि वह उस वक्त राजा से काफी गुस्से में थी और अब उसे अपनी गलती का अहसास हो गया है. किंजल और परी को लगता है कि कोठारी परिवार उसे माफ नहीं करेंगे.

माही और गौतम, अनु से लेंगे आशीर्वाद

पराग घोषणा करता है कि वह अपनी संपत्ति प्रेम, प्रार्थना, बादशाह, राजा और माही के बीच बराबर बांट देगा. भाईदूज पर अंश, माही के साथ सेलिब्रेट करने से इनकार कर देगा. वह पराग को बता देगा कि माही, गौतम से प्यार करती है. माही भी पूरे परिवार के सामने अपने प्यार का इजहार करेगी. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा गौतम, माही से पूछता है कि क्या वह उससे कोई मजाक तो नहीं कर रही. माही कहती है कि वह उससे सच्चा प्यार करती है. गौतम और माही, अनु से आशीर्वाद मांगते है. अनु हैरान हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: ईशानी को मरने से बचाएगा ये शख्स, कोठारी परिवार के इस सदस्य के प्यार में पागल हुई काव्या की बेटी

Previous article Tulsi Vivah 2025 Puja Vidhi, Status, Wishes Live: हर घर में गूंजे भक्ति के स्वर, यहां से भेजें अपनों को तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं
Next article बिहार चुनाव में कांग्रेस ने बदली स्ट्रैटेजी, पहले RJD को कराया वेट, फिर बाहुबलियों को नहीं दिया टिकट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel