[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama Maha Twists: सच सामने आते ही पराग हाथ जोड़कर अंश से मांगेगा माफी, उधर अनुपमा उड़ाएगी गौतम के खेल की धज्जियां

Anupama Maha Twists: सच सामने आते ही पराग हाथ जोड़कर अंश से मांगेगा माफी, उधर अनुपमा उड़ाएगी गौतम के खेल की धज्जियां

0
Anupama Maha Twists: सच सामने आते ही पराग हाथ जोड़कर अंश से मांगेगा माफी, उधर अनुपमा उड़ाएगी गौतम के खेल की धज्जियां
अनुपमा महा ट्विस्ट्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. सीरियल लगातार हाई-वोल्टेज ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को बांधे हुए है. अब तक आपने देखा कि ईशानी का रोल रिप्लेस होने की खबर सुनकर अनुपमा टूट जाती है. वसुंधरा और माही, अनुपमा और उसकी फैमिली का मजाक उड़ाती हैं, जिस पर राही दोनों को करारा जवाब देती है. लेकिन यह तो सिर्फ शुरुआत है, कहानी में बड़ा धमाका होने वाला है.

आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा को एक और बार एक्टिंग का मौका मिलेगा और इस बार वह अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल करती दिखेगी. लेकिन इसी खुशी के बीच एक बड़ा संकट उसके सिर पर टूटने वाला है. अनुपमा और चॉल के सभी लोगों को जगह खाली करने का नोटिस मिलेगा. अब क्या कुछ और होगा, आइए बताते हैं.

अनुपमा का साथ देने के लिए हुई दो नए लोगों की एंट्री

चॉल को गिराने की साजिश में वसुंधरा और पराग गौतम के साथ मुंबई पहुंचने वाले हैं. अनुपमा को जब पता चलता है कि चॉल के पीछे वही दोनों हैं, तो उसका गुस्सा फूट पड़ता है. इस बीच रजनी भी अपना रंग बदलने वाली है. वह अपने एक्स पराग का साथ देने के लिए अनुपमा से भिड़ जाएगी. हालांकि पहले वह अनुपमा को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी, मगर जल्दी ही दोनों के बीच टकराव बढ़ने वाला है.

कहानी और दिलचस्प तब होगी जब रजनी के बेटे और बेटी की एंट्री होगी. ये दोनों अपनी ही मां के खिलाफ जाकर अनुपमा का साथ देने वाले हैं, जिससे अनुपमा की ताकत और बढ़ जाएगी.

पराग को होगा गलती का पछतावा, अंश से मांगेगा माफी

उधर, पराग को भी एक बड़ा सच पता चलने वाला है कि गौतम ही वह शख्स है जिसने अंश का नाम खराब किया था. यह बात सामने आते ही पराग को पछतावा होगा और वह तुरंत अंश से माफी मांग लेगा. प्रार्थना को पराग का यह बदला अंदाज काफी पसंद आएगा.

गौतम के खेल पर पानी फेरेगी अनुपमा

इसके बाद अंश का बिजनेस अचानक रफ्तार पकड़ लेगा और शाह परिवार में पैसों की बरसात होने लगेगी. लेकिन रजनी और गौतम का खेल जल्द खत्म होने वाला है. अनुपमा पूरी चॉल के साथ मिलकर रजनी के बुल्डोजर्स को रोक देगी, जिससे गौतम को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा.

आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा का यह दमदार अवतार और कई चौंकाने वाले मोड़ फिर से शो की TRP बढ़ाने वाले हैं.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 002 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें- Indian Idol 12 Winner पवनदीप राजन ने 7 महीने बाद जानलेवा एक्सीडेंट पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- कार में आग लगी, दोनों पैर और हाथ टूट चुका था

Previous article Carrot Gulab Jamun Recipe: गाजर वाले गुलाब जामुन ने जीता फूडीज़ का दिल, क्या आपने चखा?
Next article Tej Pratap Yadav: जब संकट आता है, महादेव आते हैं मदद के लिए! अचानक भावुक हुए तेज प्रताप यादव
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel