[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama Maha Twist: अनु के एक साइन से चॉल वालों पर मंडराया बड़ा खतरा, रजनी और पराग की प्लानिंग में घिर गई अनुपमा

Anupama Maha Twist: अनु के एक साइन से चॉल वालों पर मंडराया बड़ा खतरा, रजनी और पराग की प्लानिंग में घिर गई अनुपमा

0
Anupama Maha Twist: अनु के एक साइन से चॉल वालों पर मंडराया बड़ा खतरा, रजनी और पराग की प्लानिंग में घिर गई अनुपमा
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की अंश काफी दुखी होता है क्योंकि उसे लगता है कि प्रार्थना को वह बचाने में नाकाम रहा. वह उसके सामने जाने से हिचकिचाता है. परी, राजा और इशानी उसे समझाते हैं कि वह खुद को दोषी ना महसूस करे. राजा कहता है कि सबको पता है कि वह प्रार्थना से कितना प्यार करता है. दूसरी तरफ राही को लगता है कि उसकी मां अनु हर बार दूसरे की जिम्मेदारी लेकर खुद फंस जाती है. उसे लगता है कि प्रार्थना को कोठारी हाउस में ही रहने देना चाहिए था. तभी अनु अपनी बेटी को मैसेज करती है और कहती है उसे इस बार परेशान होने की जरूरत नहीं है.

रोते हुए अनुपमा को कॉल करेगी प्रीत

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गौतम, पराग पर गुस्सा करता है. गौतम उससे कहता है कि प्रार्थना को उसे शाह हाउस नहीं भेजना चाहिए. गौतम चाहता है कि बस प्रार्थना पेपर पर साइन कर दे. पराग ये सुनकर गुस्सा हो जाता है और कहता है कि इस समय सबको सिर्फ प्रार्थना की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए. रजनी, पराग को फोन कर बताती है कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो गई है और चॉल को गिराने का काम जल्दी शुरू होगा. वहीं, प्रीत, अनु को फोन करती है और कहती है कि बिल्डर ने चॉल को खाली करने के लिए कहा है. ये बताते हुए प्रीत रोने लगती है.

प्रार्थना को छोड़कर मुंबई जाएगी अनुपमा

अनुपमा को प्रीत की बातों पर यकीन नहीं होता और वह बिल्डरों से बात करने का फैसला करती है. वह बिल्डर को कॉल करती है और उनसे इस बारे में पूछती है. बिल्डर के पास प्रीत जाती है और उसे चॉल को गिराने से रोकने के लिए कहती है. बिल्डर उसे अनु के साइन किए हुए एनओसी पेपर्स दिखाता है. वह इस बारे में अनु को फोन करके बताती है. अनु परेशान हो जाती है और मुंबई जाने का फैसला करती है. अंश और लीला उसे जाने से रोकते हैं. दोनों उससे कहते हैं कि अगर वह चली गई तो प्रार्थना का ख्याल कौन रखेगा.

यह भी पढ़ें Anupama Maha Twist: अंश को जूता फेंक कर मारेगा पराग? अपने ही दामाद पर हाथ उठाएगा कोठारी हाउस का ये शख्स

Previous article ईरान संकट टला! चार अरब देशों के समझाने पर ट्रंप ने अमेरिकी हमला रोका, रिपोर्ट में खुलासा
Next article Soya Chunks Recipe: प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स से तैयार करें ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी, सभी को आएगी बेहद पसंद
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel