[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: दिग्विजय के फैसले से टूटी अनुपमा, माही को लेकर घर में बवाल

Anupama: दिग्विजय के फैसले से टूटी अनुपमा, माही को लेकर घर में बवाल

0
Anupama: दिग्विजय के फैसले से टूटी अनुपमा, माही को लेकर घर में बवाल
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत बंकू से होती है. बंकू कहता है कि अगर अनुपमा घर छोड़ती है, तो वह भी उसके साथ जाएगा. इस बात पर दिग्विजय नाराज होकर उसे जाने के लिए कह देता है. अनु, बंकू को समझाती है कि बहस करने से हालात नहीं बदलेंगे और उन्हें दिग्विजय पर दबाव नहीं डालना चाहिए. बंकू इमोशनल हो जाता है और कहता है वह अनु और जया के बिना नहीं रह सकता. वह जया से सामान पैक करने को कहती है और वहां से जाने का मन बना लेती है.

मोटी बा फिर लगाएगी अनुपमा पर आरोप

दूसरी ओर वसुंधरा माही के देर रात बाहर जाने पर सवाल उठाती है और इसका जिम्मेदार अनुपमा को ठहराती है. हालांकि, अनिल और ख्याति माही का साथ देते हैं और उसकी बात सुनने का फैसला करते हैं. गौतम का बर्ताव भी शक पैदा करता है क्योंकि वह माही को वापस बुलाने की कोशिश करता है, जबकि माही उसके साथ नहीं रहना चाहती. गौतम, माही से प्यार नहीं करता और ऐसे में वह उससे दूर जाना चाहता है, लेकिन अब उसके दिमाग में कुछ प्लान चल रहा, इसलिए वह माही को वापस कौठारी हाउस बुलाना चाहता है.

अनु और जया को घर छोड़ने से रोकेगा दिग्विजय

जया को लेकर अनुपमा जाने वाली होती है, तभी दिग्विजय दोनों को जाने से रोक लेता है. जया और बंकू उसे थैंक्यू कहते हैं. दूसरी तरफ अनुपमा को यह एहसास होता है कि उसके पास सिर्फ 15 दिन हैं नया घर और काम ढूंढने के लिए. इसी बीच वह एक कैफे में पहुंचती है, जो उसकी उम्मीदों से भी ज्यादा खूबसूरत होता है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, दिग्विजय को कैफे शुरू करने के लिए मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन वह मना कर देता है. बंकू उसके साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे दिग्विजय और गुस्से में आ जाएगा.

यह भी पढ़ेंAnupama: रोजी की साजिश का शिकार बनी ‘अनुपमा’, हाथ से गई नौकरी

Previous article ट्रंप का NATO पर फूटा गुस्सा: ‘जब हमें जरूरत थी तब साथ नहीं थे, अब हम क्यों खड़े रहें?’
Next article बिहार में ग्लास ब्रिज, भीमबांध, ककोलत वॉटरफॉल समेत ये फेमस जगहें बनीं टूरिस्टों की पसंद, जानें क्यों है खास?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel