[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment दिग्विजय संग नई शुरुआत करेगी अनुपमा, कहानी में आया नया मोड़

दिग्विजय संग नई शुरुआत करेगी अनुपमा, कहानी में आया नया मोड़

0
दिग्विजय संग नई शुरुआत करेगी अनुपमा, कहानी में आया नया मोड़
अनुपमा और दिग्विजय, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में माही, परितोष को रोकने की कोशिश करती है. पाखी, अनुपमा से कहती है कि उसकी वजह से परिवार में झगड़े बढ़ रहे हैं. परितोष भी गुस्से में आकर अनुपमा पर आरोप लगाता है कि उसके कारण उसकी नौकरी खतरे में है. इशानी भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती है कि अनु दूसरों की समस्याएं तो समझती है, लेकिन अपने बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाती. पाखी तो यहां तक कह देती है कि अनु ने राही और प्रेम की जिंदगी खराब कर दी. इन सब बातों से दुखी होकर अनुपमा महसूस करती है कि अब इस घर में उसकी जरूरत नहीं रही.

नई शुरुआत का फैसला

अनुपमा एक बड़ा फैसला लेती है. वह अपना सामान पैक करती है और तय करती है कि अब वह अपने लिए जिएगी. वह ठान लेती है कि अब वह अपनी पहचान खुद बनाएगी और अपने सपनों को पूरा करेगी. दूसरी ओर दिग्विजय को सावी की याद आती है और वह उसके सपनों को पूरा करने के बारे में सोचता है. उसे फूड कार्निवल का मौका मिलता है और वह सावी का कैफे दोबारा शुरू करने का निर्णय लेता है. जब दिग्विजय, अनुपमा से बात करता है तो उसे पता चलता है कि अनु ही जोशी बेन का यूट्यूब चैनल संभालती थी. इसके बाद वह अनुपमा को कैफे में साथ काम करने का ऑफर देता है. अनुपमा भी इस मौके को अपनाने का फैसला करती है और दोनों फूड कार्निवल में हिस्सा लेने का प्लान योजना बनाते हैं.

प्रेम और परिवार में टकराव

प्रेम खुद को बेकार महसूस करता है और परिवार के सामने अपनी भड़ास निकालता है. राजा और परी उसे समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता. मीता और राही के बीच भी बहस होती है. एपिसोड के अंत में अनुपमा शाह परिवार से विदा लेती है. अंश, माही और इशानी उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन अनुपमा अपने फैसले को नहीं बदलती.

यह भी पढ़ें- Anupama के फैसले से प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर, लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट

Previous article ट्रंप के फैसले से बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1652 अंक टूटा
Next article झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ के गांवों में विकास की रफ्तार परखेंगे
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel