[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: स्टोर रूम में मिली मनप्रीत, संपत्ति पर टीना-अर्जुन की नजर

Anupama: स्टोर रूम में मिली मनप्रीत, संपत्ति पर टीना-अर्जुन की नजर

0
Anupama: स्टोर रूम में मिली मनप्रीत, संपत्ति पर टीना-अर्जुन की नजर
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, मनप्रीत को स्टोर रूम में सोते देख काफी गुस्सा हो जाती है. मनप्रीत, अनुपमा से शांत रहने के लिए कहती है. अंगद अपनी दादी की हालत देखकर टूट जाता है. वह कहता है कि वह मनप्रीत से बेहद प्यार करता है और सिर्फ उसके कारण ही टीना उसे मिलने देती है. गुस्से में वह कहता है कि वह डजब बड़ा हो जाएगा तो वह टीना और अर्जुन को घर से निकाल देगा. अनुपमा उसे समझाती है कि सज़ा देने का हक बड़ों को होता है, बच्चों को नहीं.

रविंदर की एंट्री

दूसरी ओर अर्जुन, ईशान के सामने अनुपमा और हसमुख को लेकर बातें करता है. टीना का गुस्सा तब सामने आता है जब वह कहती है कि अनुपमा और हसमुख की संपत्ति पर सिर्फ उन्हीं का अधिकार है. अनुपमा सब सुन लेती है और मनप्रीत के कमरे में एसी ठीक कराने की मांग कर माहौल बदल देती है. दूसरी तरफ हसमुख जब चाय मांगते हैं तो टीना उन्हें एसिडिटी का बहाना बनाकर देने से मना करती है. हसमुख जवाब देता है कि उसे कोई परेशानी नहीं है. तभी घर में धीरज, नासिर और रविंदर की एंट्री होती है. अर्जुन और टीना मजबूरी में उनका स्वागत करते हैं, लेकिन दोनों को शक है कि तीनों मिलकर कोई खेल खेल रहे हैं.

अनुपमा को आएगी अनुज की याद

रविंदर अपने घर लौटकर भावुक हो जाते हैं. मनप्रीत और रविंदर एक-दूसरे के साथ कहीं दूर चले जाने की बात करते हैं, लेकिन अनुपमा उन्हें चुपचाप भागने के बजाय सम्मान के साथ जीने की सलाह देती है. इसी दौरान अनुपमा को अनुज की याद सताती है. वह भावुक होकर कहती है कि अनुज ने साथ में बूढ़े होने का वादा किया था. दूसरी तरफ माही, गौतम के साथ मिलकर पराग को बर्बाद करने की कसम खाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु का प्लान टीना और अर्जुन जान जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: हसमुख की वसीयत ने खोला नया राज, टीना का लालच आया सामने

Previous article आसानी से बनाएं पालक-मटर की कचौड़ी, हर टाइम लगेगी परफेक्ट 
Next article 4G हो या 5G यूजर, Vi के ₹698 वाले प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel