[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अनुपमा: लीला की चेतावनी से हिले परितोष-पाखी, नकली डायमंड मामले ने बदला खेल

अनुपमा: लीला की चेतावनी से हिले परितोष-पाखी, नकली डायमंड मामले ने बदला खेल

0
अनुपमा: लीला की चेतावनी से हिले परितोष-पाखी, नकली डायमंड मामले ने बदला खेल
अनुपमा की सास लीला, फोटो- इंस्टाग्राम

अनुपमा: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, टीना से मनप्रीत के गहने के बारे में पूछती है. टीना कहती है कि मनप्रीत अब बूढ़ी हो चुकी है, इसलिए उसने गहने अपने पास रख लिया. अनु उससे गहने वापस लाने के लिए कहती है. अनु, मनप्रीत को गहने पहनने के लिए कहती है. मनप्रीत का बदला हुआ अंदाज देख रविंदर भी प्रभावित हो गया. अनुपमा इस मौके को खास बनाते हुए रविंदर, हसमुख, धीरज और नासिर के साथ तस्वीरें खिंचवाती है. टीना और अर्जुन यह सब देखकर गुस्सा हो जाते हैं.

लीला का गुस्सा

उधर परितोष और पाखी, लीला और हसमुख की संपत्ति को लेकर बातचीत करते है. पाखी ने परितोष से पूछा कि अगर किंजल को पता चला कि उसने लीला की तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी बनवाई है तो क्या होगा. परितोष कहता है कि उसे किंजल से डर नहीं लगता. तभी लीला वहां पहुंच गईं और गुस्से में चप्पल फेंककर उन्हें चेतावनी देती है. बा कहती है कि उनकी संपत्ति उनके बाद अनुपमा को मिलेगी क्योंकि बाकी लोग अपने ही परिवार को धोखा दे रहे हैं. दूसरी तरफ टीना को तब झटका लगा जब उसने अनुपमा और हसमुख को गुजराती में बात करते सुना. दोनों ने टीना को नजरअंदाज कर दिया, जिससे उसका शक और गहरा गया. बाद में जब लीला ने हसमुख को फोन किया तो कॉल टीना ने उठाया और वह और भी हैरान रह गई.

नकली हीरों का खुलासा

इधर कोठारी परिवार के इवेंट की सफलता पर जश्न चल रहा था. तभी अग्रवाल परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें लैब-ग्रोन के नाम पर नकली हीरे बेचे गए. पराग ने जांच की तो हीरे सचमुच नकली निकले. शक की सुई प्रेम, माही और राही पर गई, जबकि माही और गौतम अंदर ही अंदर खुश नजर आए. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टीना, अनुपमा और हसमुख के प्लान को पर्दाफाश कर देती है. अनुपमा, मनप्रीत और रविंदर हैरान हो जाते हैं.

Website Banner 21
अनुपमा: लीला की चेतावनी से हिले परितोष-पाखी, नकली डायमंड मामले ने बदला खेल 3

यह भी पढ़ें- Anupama: स्टोर रूम में मिली मनप्रीत, संपत्ति पर टीना-अर्जुन की नजर

Previous article सरायकेला-खरसावां को केंद्र की सौगात, 1168 करोड़ से बनेगी गम्हरिया-चांडिल तीसरी-चौथी रेल लाइन
Next article टी20 वर्ल्ड कप के बाद छिनेगी सलमान आगा की कप्तानी! मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel