[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: अनुपमा की बड़ी बहू किंजल ने बिग बॉस 17 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपने जीवन में…

Anupama: अनुपमा की बड़ी बहू किंजल ने बिग बॉस 17 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपने जीवन में…

0
Anupama: अनुपमा की बड़ी बहू किंजल ने बिग बॉस 17 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपने जीवन में…

Anupama: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इन दिनों खबरों में बना हुआ है. ये कन्फर्म हो गया है कि शो में पांच साल का लीप आएगा. अनुपमा की जिंदगी और कहानी लीप के बाद बदल जाएगी. मेकर्स लगातार शो को दिलचस्प बनाने की कोशिश कर रहे हैं और इस वजह से नये चर्न एंड टिवस्ट देखने को मिल रहा है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस आग की कहानी जानना चाहते है. इन दिनों नये कास्ट के लिए अलग-अलग स्टार्स का नाम सामने आ रहा है. हालांकि मेकर्स की ओर से किसी नाम पर मुहर नहीं लगी है. इस बीच फैंस ये जानना चाहते है कि पुराने कास्ट के साथ क्या होगा. शो में किंजल का रोल निधि शाह निभा रही है. सुनने में आ रहा है कि वो सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में भाग लेंगी. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

बिग बॉस 17 में भाग लेगी निधि शाह?

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा लाइमलाइट में है. शो में अनुपमा की बड़ी बहू और तोशू की पत्नी किंजल का रोल निधि शाह निभाती है. हाल ही में वो शो में दोबारा वापस आई है. इस बीच ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि वह खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो करना पसंद करेंगी. उनसे पूछा गया कि क्या वो रियलिटी शो में हिस्सा लेंगी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, क्यों नहीं. मुझे लगता है कि मैं हर चीज के लिए खुली हूं. खतरों के खिलाड़ी हो या बिग बॉस बहुत सारे शो हैं. मैं अपने जीवन में नई चीजें करने और हर चीज की खोज करने के लिए तैयार हूं. इसलिए अगर ऑफर हुई तो मैं भाग लेना पसंद करूंगी. मैं अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की चीजें करना चाहती हूं.

https://www.instagram.com/p/Cz-f_nbIbKy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1f41c306-1a61-46c1-839e-b80e28e65f85&img_index=1

निधि शाह ने कही ये बात

बिग बॉस 17 में भाग लेने के सवाल पर निधि शाह ने कहा, मैं बिग बॉस का हिस्सा बनना पसंद करूंगी, लेकिन मैंने इसे उतना फॉलो नहीं किया है. मैं लोगों को हर दिन लड़ते हुए नहीं देख सकती. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो ये सीजन फॉलो करते है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मैंने बिग बॉस के इस सीजन को फॉलो नहीं किया है. हालांकि यह ट्रेंडिंग है और जब भी मैं अपना सोशल मीडिया खोलती हूं तो मुझे वे क्लिप देखने को मिलते हैं. आखिरी बार जब मैंने बिग बॉस देखा था तो वह सिद्धार्थ और शहनाज का सीजन बिग बॉस 13 था. मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी हिट थी और हमेशा रहेगी. उसके बाद, मैंने वास्तव में इसे नहीं देखा है.

Also Read: Anupama: अनुपमा बनेगी वेट्रेस, जूठा साफ करते नजर आएगी अमेरिका में, अनुज के बिना बदली उसकी किस्मत

अनुपमा को लेकर क्या बोली निधि शाह

निधि शाह के अनुपमा छोड़ने की अफवाहें थीं. हालांकि, ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में निधि ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी शो नहीं छोड़ा. तो, यह सिर्फ एक लंबा ब्रेक था और अब, वह वापस आ गई है, लेकिन लीप के बाद क्या होगा? क्या तोशू और किंजल वापस यूके जाएंगे या नहीं? क्या निधि अनुपमा को हमेशा के लिए अलविदा कहने जा रही है? निधि को यकीन है कि वह शो के साथ अपना जुड़ाव जारी रखेंगी. निधि रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो का ट्रैक नहीं बता सकतीं.

https://www.instagram.com/p/CyaxDL5MXlE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1f41c306-1a61-46c1-839e-b80e28e65f85&img_index=1

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. किंजल को वनराज का कॉल आता है और वो उसे नहीं उठाती है. अनुपमा हस्तक्षेप करती है और किंजल से कॉल का जवाब देने का आग्रह करती है. किंजल बताती है कि उसने तोशु को अपनी सुरक्षा के बारे में बता दिया है और कहा है कि वो घर जल्द लौट रही है. परी की परेशानी स्पष्ट हो जाती है, जिससे छोटी कहता है कि किसी भी गलत काम से सख्ती से इनकार करती है. अनुपमा ने छोटी अनु से कहा कि उसे मालूम है कि उसने कुछ नहीं किया है. अनुपमा, किंजल को कार किनारे रोकने के लिए कहती है ताकि वो परी को चुप करा सकें. किंजल की बात मानकर अनुपमा परी को अपनी गोद में उठा लेती है. छोटी अनु को जलन होता है और वो कार के सामने जाने की इच्छा बताती है. किंजल उसे रोकती है.

Previous article Shiv ji ki Aarti: भगवान शिव की आरती करने से पहले जानें जरूरी बातें, फिर पढ़ें जय शिव ओंकारा स्वामी…
Next article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की इस एक्ट्रेस के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, सीरियल में अब नहीं आएंगी नजर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel