[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: इस वजह से खतरनाक कैदी की मदद करेगी अनुपमा, क्या अनुज से है राघव का कोई कनेक्शन?

Anupama: इस वजह से खतरनाक कैदी की मदद करेगी अनुपमा, क्या अनुज से है राघव का कोई कनेक्शन?

0
Anupama: इस वजह से खतरनाक कैदी की मदद करेगी अनुपमा, क्या अनुज से है राघव का कोई कनेक्शन?
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में फाइनली राही और प्रेम की शादी हो गई. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस से राही की विदाई होने वाली है. अनुपमा शुभासन के बारे में सोचती है और वह उसे वह पवित्र चटाई नहीं मिलती. उसने उसे तोशू को रखने दिया था, लेकिन तोशू उसे संभाल कर रख नहीं पाता. अनु ये बात मोटी बा से छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन उन्हें पता चल जाता है. वसुंधरा, अनु पर काफी गुस्सा करती है और उसके लापरवाही के लिए उसे डांटती है.

प्रेम और राही ने लिया गायत्री का आशीर्वाद

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही अपने घर से विदा होकर कोठारी हाउस आ जाती है. कोठारी हवेली में राही की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वेलकम किया जाता है. दोनों को अगले रस्म के लिए कपड़े बदलने के लिए कहा जाता है. राही को प्रेम अपने कमरे में ले जाता है. वह जैसे ही कमरे में आने वाली होती है, प्रेम उसे रोक देता है. प्रेम उसे अपनी बाहों में उठा लेता है और कमरे के अंदर ले जाता है. ये सीन काफी रोमांटिक होने वाला है. कमरे के अंदर राही की नजर एक टेबल पर जाती है, जहां प्रेम की मां गायत्री की तस्वीर रखी होती है. प्रेम और राही हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

राघव की मदद करने का फैसला लेगी अनुपमा

अनुपमा की लाइफ में एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है और इसका प्रोमो भी आ चुका है. प्रोमो में दिखाया गया कि अनु को सेंट्रल जेल से एक कॉल आता है, जहां वह कैदियों को डांस सिखाने जाती है. वहां उसकी मुलाकात एक दाढ़ी वाले इंसान से होती है, जो सबसे अलग होता है. अनु उसे सबके साथ डांस करने के लिए बुलाती है. वह एक माउथ ऑर्गन बजाता है. अनु उससे उसकी बातों पर यकीन करने के लिए कहती है और वह ये सुनकर भड़क जाता है. हालांकि फैंस उस शख्स को अनुज से कंपेयर कर रहे हैं. उस शख्स का नाम राघव है. राघव फैंस को अनुज के उस लुक को याद दिला रहे, जब वह डिप्रेशन में था और माउथ ऑर्गन बजाता था. उसे देखकर अनु को अपने अनुज की याद आती है और वह उसकी मदद करने का फैसला लेती है.

Previous article Open Hair Rose Hairstyle: खुले बालों में बेहद खूबसूरत लगता है गुलाब इस तरह बनाएं हेयरस्टाइल
Next article Rose Barfi Recipe: होली पर घर में बनाएं यह खास मिठाई गुलाब बर्फी  
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel