[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अनुपमा: जेल जाने की नौबत में टीना-अर्जुन, पराग को बदनाम करने की साजिश?

अनुपमा: जेल जाने की नौबत में टीना-अर्जुन, पराग को बदनाम करने की साजिश?

0
अनुपमा: जेल जाने की नौबत में टीना-अर्जुन, पराग को बदनाम करने की साजिश?
अनुपमा के किरदार ख्याति और पराग, फोटो- इंस्टाग्राम

अनुपमा: सीरियल अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टीना, अनु पर तंज कसते हुए कहती है कि उसने धोखेबाज तो बहुत देखे हैं, लेकिन उसके जैसी नहीं. इस पर अनुपमा पलटवार करते हुए कहती है कि उसने टीना और अर्जुन जैसे नासमझ लोग नहीं देखे, जो पूरे ड्रामे को सच मान बैठे. टीना पुलिस में शिकायत करने और फ्रॉड का केस दर्ज कराने की धमकी देती है. वह मनप्रीत और रविंदर से भी पूछती है कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती. इसपर अनु उससे पूछती है कि क्या उसे अपने माता-पिता का अपमान करते वक्त शर्म आई थी.

टीना और अर्जुन ने मांगी माफी

अनुपमा, टीना और अर्जुन को बताती है कि उसके पास टीना और मनप्रीत की बातचीत की रिकॉर्डिंग है. वह यह भी कहती है कि अंगद गवाही देगा कि टीना और अर्जुन ने अपने माता-पिता के साथ गलत व्यवहार किया. अनुपमा नसीर से पुलिस बुलाने को कहती है. हालात बिगड़ते देख टीना और अर्जुन माफी मांगते हैं. अनु, मनप्रीत और रविंदर को चेतावनी देती है कि वे झूठे आंसुओं में न आएं. मनप्रीत और रविंदर उन्हें एक और मौका देने का फैसला कर लेते हैं.

पराग की चिंता

दूसरी ओर पराग हीरों के बदले जाने से परेशान है. वह कहता है कि उसने और अनिल ने खुद हीरे जांचे थे, फिर वे कैसे बदल गए? उसे डर है कि शहर में उसकी बदनामी हो जाएगी और लोग उसे नकली हीरे बेचने वाला समझेंगे. गौतम शक जताता है कि अंश ने हीरे बदले होंगे, लेकिन राही और प्रेम को गौतम और माही पर शक होता है. ख्याति को भी शक है कि इस साजिश के पीछे गौतम और माही हो सकते हैं. पराग साफ कहता है कि अगर वे दोषी निकले तो वह उन्हें नहीं छोड़ेगा. वहीं दूसरी तरफ माही और गौतम अपनी जीत का जश्न मनाते नजर आते हैं और मानते हैं कि पराग बर्बाद हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- अनुपमा ने सरेआम उतारा अर्जुन-टीना का नकाब, शो में हाई वोल्टेज ड्रामा

Previous article मिथुन में चंद्र गोचर और वक्री बुध का राशियों पर रहेगा ये प्रभाव
Next article आमलकी एकादशी पर करें इस कथा का पाठ, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel