[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: हाथ में कपूर जलाकर अनु मांगेगी इन लोगों से माफी, कंपटीशन में डांस रानियों की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, राही दिखाएगी अपनी मां से नफरत

Anupama: हाथ में कपूर जलाकर अनु मांगेगी इन लोगों से माफी, कंपटीशन में डांस रानियों की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, राही दिखाएगी अपनी मां से नफरत

0
Anupama: हाथ में कपूर जलाकर अनु मांगेगी इन लोगों से माफी, कंपटीशन में डांस रानियों की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, राही दिखाएगी अपनी मां से नफरत
Anupama maha twists

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु डांस रानियों से अपनी गलती के लिए माफी मांगेगी. वह उनसे भारती की सर्जरी के बारे में सोचने के लिए कहती है. प्रीत, रीता, दीपा, अनीता उसकी माफी को स्वीकार नहीं करते. अनु उनकी माफी पाने के लिए अपने हाथ में कपूर जलाती है और मूर्ति के सामने खड़ी हो जाती है. मनोहर उसे खुद को चोट पहुंचाने से मना करता है, लेकिन अनु उसकी बात नहीं सुनती. जिसके बाद प्रीत उसे माफ कर देती है और अनु को गले लगा लेती है.

अनु का वाइल्ड कार्ड एंट्री और राही का बड़ा फैसला

मीडिया चॉल में डांस रानियों की स्टोरी कवर करने के लिए आती है. अनु मीडिया के सामने दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर खुशी जताती है. अनुपमा का इंटरव्यू कोठारी परिवार में पूरा परिवार देखता है. राही, अनु को स्क्रीन पर देखकर काफी गुस्सा हो जाती है. प्रेम उसे अपने डांस पर फोकस करने के लिए कहता है. राही गुस्से में कहती है कि वह थक गई है, क्योंकि हर कोई उसकी सफलता का श्रेय अनुपमा को देता है. राही कहती है कि वह डांस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लेगी. उसकी बाद सुनकर कोठारी परिवार शॉक्ड हो जाता है.

गौतम करेगा इस बात को लेकर हंगामा

दूसरी तरफ गौतम को पता चलता है कि कोर्ट ने उसके तलाक को फाइमल कर दिया है. वह कोर्ट के फैसले से तिलमिला जाता है और कसम खाता है कि वह प्रार्थना को अंश से शादी नहीं करने देगा. अंश, प्रार्थना को विश्वास दिलाता है कि वह उसका और उसके अजन्मे बच्चे का पूरी तरह से ख्याल रखेगा. अंश उससे अपने प्रेम का इजहार करता है. गौतम कोठारी परिवार में हंगामा खड़ा करता है कि प्रार्थना ने उसे डिवोर्स दे दिया है. माही उस वहां से जाने के लिए कहती है, लेकिन मोटी बा उसे घर में रहने की इजाजत दे देती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या जिंदा है अनुज? इतने सालों बाद अनुपमा के सामने आया चौंकाने वाला सच, राही इस बात से है अनजान

Previous article Anupama Twist: अनुपमा के कारण डांस कॉम्पिटिशन से पीछे हटी राही, इस वजह से नहीं हुआ प्रथना-गौतम का तलाक
Next article British Raj Loot From India: क्या होगा अगर फिरंगी भारत से लूटी गई सारी दौलत को वापस ले आया तो?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel