[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: माही से शादी के बाद आर्यन की हो जाएगी मौत? अनु की चली जाएगी याददाश्त, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Anupama: माही से शादी के बाद आर्यन की हो जाएगी मौत? अनु की चली जाएगी याददाश्त, आएगा बड़ा ट्विस्ट

0
Anupama: माही से शादी के बाद आर्यन की हो जाएगी मौत? अनु की चली जाएगी याददाश्त, आएगा बड़ा ट्विस्ट
Anupama Twist

Anupama: सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली लीड रोल निभा रही है. लीप के बाद कहानी में काफी बदलाव आया है और इसमें कई नये किरदारों की एंट्री भी हुई है. शो में अब शिवम खजूरिया, मनीष गोयल, अद्रिजा रॉय, रणदीप राय, स्पृहा चटर्जी, राहिल आजम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि माही, आर्यन से प्यार का झूठा नाटक करती है, ताकि वह प्रेम के करीब रह पाए. आर्यन उससे सच्चा प्यार करता है. आर्यन और माही शादी कर लेते हैं और अनुपमा के पास आते हैं. माही उससे कोठारी परिवार को मनाने के लिए कहती है. इस बीच आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रणदीप राय यानी आर्यन का किरदार खत्म हो जाएगा.

रणदीप राय का कटेगा अनुपमा में पत्ता?

अनुपमा में रणदीप राय की एंट्री कुछ समय पहले ही हुई है. गॉसिप टीवी के अनुसार, आर्यन का किरदार शो में मरने वाला है. ऐसा लगता है कि आर्यन नशे का आदी हो जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजन शाही के शो में एक एक्सीडेंट में अनु की याददाशत चली जाएगी. इस एक्सीडेंट में ही आर्यन की मौत होगी और वह सबकुछ भूल जाएगी. आर्यन के बारे में उसे बड़ा सीक्रेट पता चलेगा. उसे कुछ याद नहीं रहेगा. अनु, अनुज, शाह परिवार, राही के बारे में भूल जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि आर्यन की मौत का राही और माही पर क्या असर पड़ेगा. हालांकि रणदीप के शो छोड़ने की खबर पर मेकर्स ने कुछ कहा नहीं.

आर्यन लेगा ड्रग्स

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि आर्यन फिर से ड्रग्स लेता है और माही के ड्रग्स की आदत के बारे में बताता है. राही उससे पूछती है कि उसे क्या हुआ है और वह उससे कहता है कि उसे फूड पॉइजनिंग हुई है. राही और प्रेम उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं. आर्यन को डर लगता है कि डॉक्टर उसे सारी सच्चाई ना बता दें. हालांकि डॉक्टर ऐसा नहीं करता और राही-प्रेम को फूड पॉइजनिंग के बारे में ही बताते हैं. डॉक्टर आर्यन को ड्रग्स छोड़ने के लिए कहता है. आर्यन कहता है कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तब तक ये बात वह किसी को ना बताए.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Previous article जोश में खो बैठे होश! ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ की जगह लगाए ‘जिंदाबाद’ के नारे, फिर मांगी माफी, देखें वीडियो
Next article मगरमच्छ के आंसू…कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel