[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

0
Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी
गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और अनुपमा के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों की पसंदीदा बन गई. हालांकि, शो के मेकर्स ने कहानी में बदलाव करते हुए उनके किरदार को खत्म कर दिया था, जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे. उनके फैंस आज भी उन्हें दोबारा अनुपमा में देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. अब गौरव खन्ना ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि वह शो में वापसी करेंगे या नहीं.

अनुपमा में वापसी को लेकर क्या बोले गौरव खन्ना?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गौरव खन्ना ने अनुपमा में अपनी वापसी को लेकर कहा, आप गलत व्यक्ति से यह सवाल पूछ रहे हैं क्योंकि अनुपमा में मेरी वापसी मेरे हाथ में नहीं है. यह हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर निर्भर करता है. अगर कहानी में मेरे लिए कुछ दिलचस्प होगा, तो मैं जरूर वापस आना चाहूंगा. लेकिन अगर ट्रैक उतना खास नहीं होगा, तो शायद मैं वापस न आऊं.

एक्टर ने कहा- अभी कुछ तय नहीं

गौरव खन्ना ने आगे कहा, अनुज कपाड़िया मेरा सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है, इसलिए उसे फिर से निभाने में मुझे खुशी होगी. फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है. मैं अभी शो भी फॉलो नहीं कर रहा हूं, इसलिए मुझे नहीं पता कि कहानी में क्या चल रहा है. कई बार लोगों को लगता है कि मैं शो में लौट रहा हूं, क्योंकि शो में मेरे पुराने सीन और फ्लैशबैक दिखाए जाते रहते हैं और फैंस मुझे उन क्लिप्स में टैग करते हैं. यह अच्छा लगता है कि लोग आज भी अनुज को याद करते हैं. लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. फिर भी मैं हमेशा कहता हूं- कभी भी ना मत कहो.

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज कपाड़िया? गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

Previous article मजबूत बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 591 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,186 के पार
Next article रमजान में अली खामेनेई की ‘शहादत’ और मुजतबा की ‘ताजपोशी’, क्या नया सुप्रीम लीडर बदलेगा ईरान?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel