[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: अलीशा परवीन की जगह लेने पर नई राही को झेलनी पड़ रही ट्रोलिंग, अद्रिजा रॉय बोलीं- दर्शकों को किसी…

Anupama: अलीशा परवीन की जगह लेने पर नई राही को झेलनी पड़ रही ट्रोलिंग, अद्रिजा रॉय बोलीं- दर्शकों को किसी…

0
Anupama: अलीशा परवीन की जगह लेने पर नई राही को झेलनी पड़ रही ट्रोलिंग, अद्रिजा रॉय बोलीं- दर्शकों को किसी…
Adrija Roy (left) reaction on replacing Alisha Parveen (right)

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा इन दिनों अलीशा परवीन की वजह से चर्चा में है. रातों-रात मेकर्स ने अलीशा को शो से बाहर कर दिया. मेकर्स के इस फैसले पर दर्शक के साथ-साथ अलीशा भी काफी हैरान हुई थी. अलीशा की जगह अब शो में अद्रिजा रॉय ने ले ली है. अद्रिजा का ट्रैक सीरियल में शुरू हो चुका है. मेकर्स के फैसले से फैंस खुश नहीं दिख रहे है और अद्रिजा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. फैंस को पसंद नहीं आया कि अलीशा के शानदार काम करने के बाद भी मेकर्स ने ऐसा किया. अब ट्रोलिंग पर अलीशा ने रिएक्ट किया है.

ट्रोल होने पर अद्रिजा रॉय ने कही ये बात

अद्रिजा रॉय ने अलीशा परवीन संग तलुना किए जाने पर ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि दर्शकों को किसी नये चेहरे को स्वीकार करने में अभी थोड़ा टाइम लगेगा. एक्ट्रेस ने कहा कि उसने कुछ नेगेटिव और पॉजिटिव रिव्यूज पढ़ने को मिले हैं और वह किसी भी बात को गंभीरता से नहीं ले रही. अद्रिजा ने यह भी कहा कि वह अपना 100 प्रतिशत अपने काम को दे रही है. एक्ट्रेस समझती है कि उन्हें दर्शकों को राही के रूप में स्वीकार करने के लिए समय देना चाहिए.

जानें अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार क्रिसमस सेलिब्रेट करने का प्लान बनाते हैं. घर की सारी लड़कियां लाल साड़ी पहनने का डिसाइड करती है. दूसरी तरफ राही, प्रेम और माही के बारे में सोचकर काफी परेशान है. राही को परेशान देखकर अनुपमा उससे इसके पीछे की वजह पूछती है. राही उसकी बातों को टाल देती है और कहती है उसे अनुज की याद आ रही है. हालांकि अनु को लगता है कि राही के मन में ऐसा कुछ है, जिसे लेकर वह काफी परेशान है. अनु उसे सबकुछ भगवान पर छोड़ने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

Previous article बुमराह की गेंद पर 4 साल में पहली बार लगा छक्का, सैम कोंस्टस ने मनवाया लोहा, देखें वीडियो
Next article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में इस नए शख्स की हुई एंट्री, टप्पू-सोनू की शादी तोड़ने की करेगा कोशिश
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel