[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama के सेट पर रुपाली गांगुली को आवारा कुत्ते ने काटा? अब वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Anupama के सेट पर रुपाली गांगुली को आवारा कुत्ते ने काटा? अब वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

0
Anupama के सेट पर रुपाली गांगुली को आवारा कुत्ते ने काटा? अब वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
Anupama New Entry

Anupama: एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को लेकर हाल ही में एक अफवाह उड़ी थी कि उन्हें अनुपमा के सेट पर आवारा कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब इस मामले पर खुद रुपाली ने चुप्पी तोड़ी है और वीडियो शेयर कर सच्चाई बताते हुए कहा कि यह खबरें पूरी तरह फर्जी हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

लाइव आकर बताई पूरी सच्चाई

रुपाली गांगुली पिछले दिन लाइव आई थीं. इस लाइव में उन्होंने कहा, ‘सॉरी, बिना बिताए ऐसे लाइव आ गई हूं अचानक से. ये सारे मेरे बच्चे हैं (रुपाली ने कैमरा डॉग की तरफ करते हुए). हाल ही में खबरें छपी कि मुझे अनुपमा के सेट पर कुत्ते ने काट लिया है. ये अब तक की सबसे बड़ी बेकार खबर है. जो मैंने सुनी है. सीरियसली आजतक काफी कुछ मेरे बारे में लिखा गया है. मैंने कभी उसका रिस्पॉन्स नहीं दिया. मैं काम करती हूं, मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे बारे में क्या छप रहा है. लेकिन ये खबर…इतना भी नहीं हुआ कि कम से कम मुझसे पूछ ही लें कि हम स्टोरी छापें या नहीं. कम से कम बेजुबानों को तो छोड़ दो. आप उनके बारे में लिख रहे हो जो अपने लिए स्टैंड भी नहीं ले सकते हैं.’

‘अनुपमा के सेट के बच्चे…’

रुपाली ने आगे कहा, ‘ये सब अनुपमा के सेट के बच्चे हैं. बंदर भी हैं जिन्हें में अपने हाथों से खाना खिलाती हूं. ये सब सेट के बच्चे हैं. ये किसी को नहीं काटेंगे. यहां तक कि कोई भी जानवर आपको नहीं काटेगा. मेरे पास अचानक से मैसेज आने लगे कि आपको डॉग ने बाइट कर लिया है. अरे, आप कैसे अपनी मर्जी से कुछ भी छाप सकते हैं. जो मर्जी में आता है वो आप लोग छाप देते हैं. कम से कम पूछ तो लो. वेरीफाई कर लो. हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट हैं, इन बेजुबानों को तो छोड़ दीजिए.’

‘ये शर्मनाक है…’

रुपाली ने फिर कहा, ‘इतने सालों से मैं बच्चों को खिला रही हूं, आजतक कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ. जब तक कि वो किसी दर्द में न हो, या किसी गाड़ी के नीचे न फंसे हो, वो यातना में होते हैं तो उन्हें नहीं पता होता है कि आप उन्हें मारने आए हैं या बचाने. उसके ऊपर गाड़ी चढ़ी है तब हुआ होगा तो हुआ होगा, वरना ऐसे कैसे आप अनुपमा के सेट के बच्चों के बारे में लिखते हैं. ये शर्मनाक है. सच में. मुझे लगता है कि दुनिया में और देश में बहुत कुछ चल रहा है उसके बारे में लिखिए. हमारी सेना इतना अच्छा काम कर रही है उसके बारे में लिखिए. हमारे प्रधानमंत्री देश को कितनी ऊंचाईयों पर लेकर गए हैं उसके बारे में लिखिए. मैं बिल्कुल ठीक हूं. हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर बोल रही हूं, प्लीज वेरीफाई करिए.’

यह भी पढ़े: Raid 2 के डायरेक्टर ने पहली बार इलियाना डिक्रूज को फिल्म से रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनकी शादी हो गई है और…

Previous article Khajur Chutney Recipe: सिर्फ मिठास नहीं, अब चटपटा भी; खजूर की अनोखी चटनी की रेसिपी
Next article रोज होती थी बात पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की नहीं लगने दी भनक, बिहार निवासी एयर मार्शल के मां-पिता बोले
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel