[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama के दौरान निधि शाह और गौरव खन्ना का था अफेयर? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी

Anupama के दौरान निधि शाह और गौरव खन्ना का था अफेयर? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी

0
Anupama के दौरान निधि शाह और गौरव खन्ना का था अफेयर? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी
निधि शाह और गौरव खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में किंजल शाह की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस निधि शाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि उनका अपने एक्स को-स्टार गौरव खन्ना (अनुज कपाड़िया) के साथ शो के दौरान अफेयर था. गौरव, जो अक्सर “ग्रीन फ्लैग” पति कहे जाते हैं, अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ हैप्पिली मैरिड हैं. उन्होंने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन अब निधि शाह ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

रूमर्स फैलने तब शुरू हुए जब फैंस ने देखा कि निधि ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसमें गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 की जीत का मजाक उड़ाया गया था और कहा गया था कि वे ट्रॉफी के “हकदार” नहीं थे. Free Press Journal की रिपोर्ट के अनुसार, इन लाइक्स ने अटकलों को बढ़ा दिया, खासकर इसलिए क्योंकि दोनों कलाकारों ने अनुपमा में साथ काम किया था. इसी बीच, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अनुपमा के दौरान उनका अफेयर था.”

डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं निधि शाह?

निधि शाह ने इसपर सरकास्टिक अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “हां, तुम्हें ज्यादा पता है”. साथ में हंसते हुए इमोजी भी लगाए.

बिग बॉस 19 जीतने के बाद ट्रोल होने पर गौरव खन्ना का रिएक्शन

बिग बॉस 19 की जीत के बाद गौरव खन्ना इस बात को लेकर ट्रोल हुए कि उन्होंने बिना ज्यादा एफर्ट्स दिए भी शो जीत लिया. इस पर अभिनेता ने कहा, “मैं अंदर 15 लोगों को खुश करने नहीं गया था. मैं 150 करोड़ लोगों को खुश करने गया था जो मुझे देख रहे थे. मैंने उनकी भावनाओं को छुआ है, तभी उन्होंने मुझे वोट दिया. हर हफ्ते नॉमिनेट होने के बावजूद लोगों ने लगातार मुझे सपोर्ट किया.”

यह भी पढ़ें- Anupama: बिग बॉस 19 जीतने के बाद क्या ‘अनुपमा’ में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? गौरव खन्ना बोले- मैं अब फ्री हूं

Previous article बिहार का फर्जी IAS यूपी में गिरफ्तार, चार गर्लफ्रेंड, तीन प्रेग्नेंट… रौब और रोमांस के सहारे चल रहा था करोड़ों का फेक नेटवर्क
Next article Long Distance Relationship Mistakes: दूर रहते रिश्तों में किन गलतियों से बढ़ती है दूरी, जानें बचने के सबसे जरूरी तरीके
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel