[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रिश्तों के तूफान में फंसी अनुपमा, कपिल की मां के एक्सीडेंट ने बढ़ाया तनाव

रिश्तों के तूफान में फंसी अनुपमा, कपिल की मां के एक्सीडेंट ने बढ़ाया तनाव

0
रिश्तों के तूफान में फंसी अनुपमा, कपिल की मां के एक्सीडेंट ने बढ़ाया तनाव
अनुपमा 13 फरवरी अपडेट, फोटो: यूट्यूब

Anupama 13 Feb Update: टीवी शो अनुपमा में इन दिनों कहानी लगातार इमोशनल मोड़ ले रही है. नए एपिसोड की शुरुआत अनुपमा और कपिल की बातचीत से होती है. कपिल अपने मन का दर्द पहली बार खुलकर बताता है. वह कहता है कि वह कभी सच नहीं बोल पाया, क्योंकि उसके दोस्त उसका मजाक उड़ाते थे. उसे हमेशा लगता था कि उसका साथ देने वाला कोई नहीं है. अनुपमा उसे हिम्मत देती है और भरोसा दिलाती है कि वह हर हाल में उसके साथ खड़ी रहेगी, बस उसे सच सामने लाना होगा. थोड़ी झिझक के बाद कपिल मान जाता है और कहता है कि हर महिला देवी नहीं होती, इसलिए बंद दरवाजों के पीछे जो होता है, उस सच्चाई को सामने आना चाहिए.

कपिल की चिंता बढ़ी

बात आगे बढ़ती है तो कपिल परेशान हो जाता है कि अब आगे क्या करना चाहिए. वह अनुपमा से पूछता है कि क्या वह सच में उसका साथ देने के लिए तैयार है. उसे डर है कि अगर अनुपमा उसके साथ खड़ी होती है तो कोठारी परिवार से उसका पहले से कमजोर रिश्ता और खराब हो सकता है. अनुपमा साफ शब्दों में कहती है कि वह अपने फैसले को लेकर पूरी तरह पक्की है. उसे भगवान पर भरोसा है और उसे लगता है कि कपिल को जो दर्द मिला है, उसके लिए उसे न्याय जरूर मिलना चाहिए.

प्रेरणा और प्रेम के बीच तकरार

दूसरी ओर, प्रेरणा के कहने पर प्रेम उसके कमरे में रुक जाता है, क्योंकि वह छेड़छाड़ की घटना से डरी हुई है. दोनों सोने की कोशिश करते हैं, प्रेम सोफे पर और प्रेरणा बिस्तर पर. लेकिन भावनाओं में बहकर प्रेरणा चुपके से प्रेम के गाल पर किस कर देती है, यह सोचकर कि वह सो रहा है. प्रेम जाग जाता है और गुस्से में उस पर चिल्लाने लगता है. प्रेरणा समझाने की कोशिश करती है कि वह पलभर के लिए कमजोर पड़ गई थी और ऐसा दोबारा नहीं होगा. लेकिन प्रेम उसकी एक नहीं सुनता और साफ कह देता है कि वे सिर्फ दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं. प्रेरणा उससे कहती है कि वह राही को कुछ न बताए, लेकिन प्रेम कहता है कि राही उसके जीवन का प्यार है और वह उससे कुछ नहीं छिपाता. यह सुनकर प्रेरणा टूट जाती है और कहती है कि वह अनुपमा और राही दोनों को खोना नहीं चाहती. प्रेम उसे अकेला छोड़ने को कह देता है और यहां तक कह देता है कि वह उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहता. इसी बीच राही का फोन आता है. प्रेरणा कॉल उठाती है, लेकिन प्रेम तुरंत फोन लेकर राही को भरोसा दिलाता है कि सब ठीक है.

माही का दर्द फिर आया सामने

घर पर अनुपमा राही और अंश को अपने हाथों से खाना खिला रही होती है. तभी उसकी नजर माही पर पड़ती है, जो दूर खड़ी सब देख रही होती है. अनुपमा उसे भी प्यार से बुलाती है. माही भावुक हो जाती है और बचपन की यादों में खो जाती है, जब अनुपमा उसका ख्याल रखती थी. अनुपमा और बच्चे उसे मनाते हैं कि वह अपनी नाराजगी भूलकर एक बार फिर मां के हाथ से खाना खा ले. माही रोने लगती है और धीरे-धीरे आगे बढ़ती भी है, लेकिन अचानक खुद को रोक लेती है और ऊपर कमरे में चली जाती है. अनुपमा दुखी होकर सोचती है कि माही के मन में इतनी दूरी क्यों आ गई. उसे लगता है कि माही को इस घर में कभी पूरी तरह अपनापन नहीं मिला, जिससे वह अंदर से असुरक्षित हो गई है. साथ ही, गौतम की संगत भी उस पर असर डाल रही है.

कपिल की मां का एक्सीडेंट

इसी बीच कपिल को खबर मिलती है कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया है. वह गुस्से में इसका जिम्मेदार कृति को ठहराता है. कृति खुद को बेबस दिखाते हुए ड्रामा करने लगती है. पराग कपिल को समझाता है कि वह कृति के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता और पूछता है कि उसने अब तक तलाक क्यों नहीं लिया. कपिल वहीं तलाक के लिए तैयार हो जाता है, लेकिन कहता है कि कृति कभी राजी नहीं होगी. पराग वकील को फोन करने लगता है, लेकिन तभी अनुपमा उसे रोक देती है.

यह भी पढ़ें: टीआरपी में फिर छाया ‘अनुपमा’, ‘ये रिश्ता’ की हालत खराब, देखें रिपोर्ट

Previous article Google ने टाल दिया Android 17 बीटा रिलीज? जानिए इसमें क्या मिलेगा नया
Next article मजबूत और कॉन्फिडेंट बनेंगे आपके बच्चे, बस आजमाने होंगे ये जरूरी टिप्स  
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel