[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar तो इस वजह से Balika Vadhu नहीं करना चाहते थे Anup Soni, 3 बार किया था शो को रिजेक्ट

तो इस वजह से Balika Vadhu नहीं करना चाहते थे Anup Soni, 3 बार किया था शो को रिजेक्ट

0
तो इस वजह से Balika Vadhu नहीं करना चाहते थे Anup Soni, 3 बार किया था शो को रिजेक्ट

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण सभी टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद है. इस वजह से सारे पुराने शो को दोबारा से टेलीकास्ट किया जा रहा है. अब इस कड़ी में अपने समय का मशहूर शो बालिका वधू (Balika Vadhu) फिर से शुरु हो चुका है. इस शो का हर किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था. अब शो में भैरव का किरदार निभाने वाले अनूप सोनी (Anup Soni) ने एक खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

Also Read: क्या खुद पर बने मीम्स पर Ramayan के ‘लक्ष्मण’ गुस्सा है? एक्टर ने दिया ये जवाब

अनूप सोनी ने पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने ये शो तीन बार रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘उस वक्त मेरा सीआईडी स्पेशल ब्यूरो खत्म हो गया था और मैं एक ब्रेक लेना चाहता था. इसके अलावा कलर्स ने उस समय शो लॉन्च नहीं किया था, इसलिए मैं शो को लेकर मेरी दिलचस्पी कम थी. मुझे प्रोडक्शन हाउस और लेखकों से बहुत सारे फोन आए लेकिन मैंने दो-तीन बार शो के लिए मना कर दिया क्योंकि मैं एक ब्रेक लेना चाहता था.’

अनूप ने आगे कहा, ‘जैसा कि कहते हैं जो होना तय है, वो होगा, इसलिए मैंने शो किया और ये आइकॉनिक हो गया.’ इस शो के सभी किरदार अपने आप में खास है. इस सीरियल में अविका गौर, अविनाश मुखर्जी, सुरेखा सीकरी, स्मिता बंसल, सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्युषा बैनर्जी और तोरल रासपुत्रा थे.

अब सीरियल के दोबारा टेलीकास्ट किए जाने से अनूप सोनी काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्हें सीरियल को इंडियन टेलीविजन के बेस्ट शो में से एक बताया है. साथ ही उसे गेम चेंजर कहा है.

शो की वापसी ने इसकी लीड अविका गोर को ख़ुश कर दिया है. अविका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो शो का टाइटल ट्रैक छोटी सी उमर में, गा रही हैं.

View this post on Instagram

@colorstv ❤️ #BalikaVadhu

A post shared by Avika (@avikagor) on

बता दें कि ‘बालिका वधू’ का टीवी पर दोबारा प्रसारण कलर्स पर 13 अप्रैल से शुरू हो गया है. इस शो की वापसी से दर्शक उत्साहित हैं. हालांकि इस शो में आनंदी के युवावस्था का किरदार निभाने वाली प्रत्युष बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं. प्रत्युषा की मौत 2016 में हो गई थी.

Previous article लॉकडाउन 2.0 : IPL 2020 की उम्मीदें खत्म! BCCI तीन मई के बाद लेगा फैसला
Next article मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 730 पर, मौत की संख्या हुई 50
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel