[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment स्टारडम के बावजूद घर में नहीं चलती Anil Kapoor की स्टार वाली धाक, खुद किया खुलासा

स्टारडम के बावजूद घर में नहीं चलती Anil Kapoor की स्टार वाली धाक, खुद किया खुलासा

0
स्टारडम के बावजूद घर में नहीं चलती Anil Kapoor की स्टार वाली धाक, खुद किया खुलासा
अनिल कपूर और पत्नी सुनीता कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Anil Kapoor ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक मजेदार खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका भी दिया और हंसा भी दिया. करोड़ों की दौलत और स्टारडम के बावजूद उन्होंने कहा कि उनके घर में कोई भी उनका फैन नहीं है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि शादी के 41 साल बाद भी वह कभी-कभी अपनी पत्नी से पॉकेट मनी लेते हैं.

‘पत्नी को नहीं पता मैं कौन-सी फिल्म कर रहा हूं’

अनिल कपूर ने बताया कि जब वह घर से ट्रेलर लॉन्च के लिए निकल रहे थे, तो उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि वह एक इवेंट में जा रहे हैं. इस पर उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने पूछा, “कौन-सी फिल्म?”

एक्टर ने हंसते हुए कहा कि उनके परिवार को अक्सर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की ज्यादा जानकारी नहीं होती और वे उनके साथ बिल्कुल सामान्य व्यवहार करते हैं. उन्होंने यह भी मजाक में जोड़ा कि कभी-कभी वह शूट पर जाने से पहले 10-15 हजार रुपये कैश भी पत्नी से मांग लेते हैं.

41 साल का साथ और त्याग की कहानी

अनिल और सुनीता कपूर ने हाल ही में अपनी शादी के 41 साल पूरे किए हैं. दोनों की शादी 19 मई 1984 को हुई थी. इवेंट के दौरान एक्टर ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी पत्नी ने उनके करियर को सपोर्ट करने के लिए कई त्याग किए.

उन्होंने कहा कि फिल्म सूबेदार में उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते की गहराई को दिखाने की कोशिश की है. उन्होंने अपने देश, अपने काम और अपनी पत्नी के लिए प्यार को लेकर इमोशनल अंदाज में बात की.

फिल्म ‘सूबेदार’ की कहानी क्या है?

फिल्म में अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य की भूमिका निभा रहे हैं. एक रिटायर्ड आर्मी मैन, जो घर लौटने के बाद अपने इलाके में फैले गैर-कानूनी रेत खनन और डर के माहौल का सामना करता है. कहानी उस संघर्ष को दिखाती है, जहां चुप रहना आसान है लेकिन सच के लिए खड़े होना मुश्किल.

यह भी पढ़ें“सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं”, अनिल कपूर का रौद्र अवतार, ‘सूबेदार’ ट्रेलर आउट

Previous article बनैनियां पैक्स चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
Next article पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, 26 फरवरी से 3 मार्च तक बारिश का अलर्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel