[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anant-Radhika Wedding: बॉलीवुड के इन कपल्स को देख, फैंस ने कहा- ‘क्या बेस्ट जोड़ी है’

Anant-Radhika Wedding: बॉलीवुड के इन कपल्स को देख, फैंस ने कहा- ‘क्या बेस्ट जोड़ी है’

0
Anant-Radhika Wedding: बॉलीवुड के इन कपल्स को देख, फैंस ने कहा- ‘क्या बेस्ट जोड़ी है’

Anant-Radhika Wedding: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज गुजरात की सुंदरी राधिका मर्चेंट को फाइनली अपनी दुल्हनिया बनाने के लिए तैयार हैं. अब तक देश से बड़ी बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लग चुका है. राजनेता से लेकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स अपनी अपनी फैमिली के साथ फंक्शन में शामिल हो चुके हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान जिसने मीडिया और यूजर्स का अपनी ओर आकर्षित किया है, वह हैं बी-टाउन कपल्स. इनकी तस्विरों को देख फैंस भी बोल रहे हैं कि- ‘क्या जोड़ी है’ आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन शामिल हैं.

शाहरुख खान और गौरी खान

इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज एक्टर शाहरुख खान अपनी लविंग वाइफ गौरी खान के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत कर चुके हैं. उन दोनों की जोड़ी को देख यह मालूम पड़ता है कि दोनों मेड फॉर ईच अदर हैं.

विकी कौशल और कैटरीना कैफ

बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ी है, विकी-कैट की जोड़ी. हाल ही में तौबा -तौबा गाने से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर विकी कौशल को कैटरीना कैफ के साथ देख फैंस भी उनकी जोड़ी को तौबा तौबा कर रही है. फंक्शन में कैटरीना ने लाल रंग की सुंदर सी साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं. वहीं, विकी कौशल ने सफेद कुर्ता डाला हुआ है. इस आउटिफ्ट में वह काफी चार्मिंग लग रहे हैं.

Also Read Anant And Radhika Wedding: लाल पगड़ी बांध अनंत अंबानी बने दूल्हा, बॉलीवुड कलाकारों संग थिरके देश-विदेश से आये मेहमान

आलिया भट्ट और रणवीर कपूर

अब बॉलीवुड के चर्चित जोड़ियों की बात हो और आलिया रणबीर पीछे रह जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. रणबीर और आलिया भट्ट को देख किसी की नजरें ही नहीं  हट रही हैं. व्हाइट कुर्ते में जितने हैंडसम रणवीर लग रहे हैं, उतनी ही खूबसूरत पिंक सारी में राहा की मम्मी आलिया भट्ट लग रही हैं.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा और सिद्धार्थ इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की लग्न फंक्शन में कियारा ने खूबसूरत सा लहंगा वियर किया. वहीं, कुर्ते पजामे में सिद्धार्थ भी चार चांद लगा रहे हैं.

Also Read अनंत अंबानी की शादी में बिहार के ये दो दिग्गज नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होगा विवाह

Previous article पटना में लगी भारत की पहली नियॉन कला प्रदर्शनी, कैनवास पर बिखेर रही चमक, लोगों का मोह रही मन
Next article Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भी होगी डिजिटल अटेंडेंस, एआई बेस्ड फेशियल रिकग्नीशन मोबाइल एप बनेगा माध्यम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel