[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के बाद भी जारी रहेगा अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला! इन मूवीज से करेंगे राज

Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के बाद भी जारी रहेगा अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला! इन मूवीज से करेंगे राज

0
Allu Arjun: ‘पुष्पा 2’ के बाद भी जारी रहेगा अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला! इन मूवीज से करेंगे राज
Allu Arjun Upcoming Movies

Allu Arjun Upcoming Movies: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टर अल्लू अर्जुन की हर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 3’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. निर्माताओं के अनुसार, ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हालांकि, ‘पुष्पा 3’ से पहले अल्लू अर्जुन अपने प्रशंसकों के लिए चार धमाकेदार फिल्मों के साथ तैयार हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी. आइए इन अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

Pushpa 3: The Rampage

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक पुष्पा 3: द रैम्पेज भी शामिल है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. सुकुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और सबसे बड़ा पार्ट होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुष्पा 3 की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पुष्पा 3 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन कुछ नए किरदार भी जोड़े जा सकते हैं. इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है, क्योंकि ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?

एटली के साथ मिलाया हाथ

अल्लू अर्जुन ने दिग्गज निर्देशक एटली के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की संभावना है और इसे 2026 में बड़े पर्दे पर पेश किया जा सकता है. एटली की पिछली फिल्मों में एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मेल देखने को मिला है, जिसमें थेरि, मर्सल, बिगिल और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं. खासकर, शाहरुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धमाल मचाया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एटली और अल्लू अर्जुन की यह फिल्म भी दर्शकों को रोमांचित करेगी और बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी.

पठान 2 में अल्लू अर्जुन की एंट्री की चर्चा तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘पठान 2’ में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, इस विषय पर यशराज फिल्म्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में अगर यह खबर सच होती है, तो यह सिनेप्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव होगा, क्योंकि अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान जैसे दो सुपरस्टर्स की टक्कर बड़े पर्दे पर देखने लायक होगी.

Previous article ये पाकिस्तान है और यहां ऐसा ही होता है! गेंद-विकेट का संपर्क नहीं और गिल्लियां उड़ गईं, Video
Next article Bihar Politics: दिल्ली से पटना पहुंचते तेजस्वी यादव, ED की पूछताछ पर केंद्र पर बरसे
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel