[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment सुपरस्टार बनने से पहले NASA जाना चाहते थे अल्लु अर्जुन, बर्थडे पर करते हैं ये नेक काम

सुपरस्टार बनने से पहले NASA जाना चाहते थे अल्लु अर्जुन, बर्थडे पर करते हैं ये नेक काम

0
सुपरस्टार बनने से पहले NASA जाना चाहते थे अल्लु अर्जुन, बर्थडे पर करते हैं ये नेक काम
Allu Arjun Birthday Special

Allu Arjun Birthday Special: साउथ सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लु अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर देशभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है. खासतौर पर हिंदी बेल्ट में उनकी डब फिल्मों की लोकप्रियता ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया. आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनके करियर और उनकी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

‘आर्या’ से मिली असली पहचान

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड हीरो फिल्म Gangotri से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म Arya से मिली. इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं.

‘पुष्पा’ ने बदली किस्मत

साल 2021 में आई Pushpa: The Rise ने अल्लू अर्जुन को पूरे देश में नई पहचान दिलाई. ‘पुष्पा राज’ के किरदार ने उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया. अब फैंस को इसके सीक्वल Pushpa: The Rule का बेसब्री से इंतजार है.

बचपन में अलग था सपना

बहुत कम लोग जानते हैं कि अल्लू अर्जुन कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे. बचपन में उनका सपना NASA में काम करने का था. उन्होंने एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में भी हाथ आजमाया, लेकिन आखिरकार किस्मत उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ले आई.

डांस, एक्टिंग और दरियादिली

अल्लू अर्जुन अपने शानदार डांस मूव्स और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वह अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं. हर साल अपने जन्मदिन पर वह ब्लड डोनेशन करते हैं और फैंस को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं.

अपकमिंग फिल्मों का इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. ‘AA22xA6’ और ‘AA23’ जैसी फिल्मों के अलावा वह ‘पुष्पा 3’ में भी नजर आएंगे. यही वजह है कि आने वाले समय में उनका स्टारडम और भी बढ़ने वाला है.

अल्लू अर्जुन आज सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं, जिनकी फिल्मों का जादू देश ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, कल होगा टाइटल का खुलासा

Previous article बिहार की एक करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवर, 15 अप्रैल से शुरू होगा अभियान
Next article सुबह की ये आदतें बच्चों को बनाती हैं सुपर एक्टिव और स्मार्ट
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel