[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar रणबीर के साथ रहते हुए आलिया कर रही ये काम, फैंस बोले- दिल जीत लिया

रणबीर के साथ रहते हुए आलिया कर रही ये काम, फैंस बोले- दिल जीत लिया

0
रणबीर के साथ रहते हुए आलिया कर रही ये काम, फैंस बोले- दिल जीत लिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बीटाउन के हॉट कपल्स में से एक है. दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है. इस लॉकडाउन के बीच दोनों साथ रह रहे है और क्वालिटी टाइम बिता रहे है. अब आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है.

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की, जहां वो लैपटॉप पर एक कोर्स को पढ़ते दिखाई दीं. इसके साथ में आलिया की डायरी थी जिसमें आलिया नोट्स बना रही थीं. फैंस उनके इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बना रहे है. एक यूजर ने लिखा, कुछ नया सीखना अच्छा होता है. वहीं. एक अन्य यूजर ने लिखा, आलिया तुम ने दिल जीत लिया.

View this post on Instagram

Stay home & .. learn something new 📚

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

इससे पहले आलिया और रणबीर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों साथ दिख रहे थे. इस वीडियो में रणबीर और आलिया दोनों साथ चलते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही रणबीर कपूर का डॉग भी दिख रहा था. इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद करा था. यूजर्स उन्हें क्यूट लव बर्ड्स बता रहे थे.

हाल ही में आलिया भट्ट भी कोविड-19 में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई हैं. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर के इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इस मुश्किल की घड़ी में, जहां एक तरफ हमारा राष्ट्र लॉकडाउन है, केंद्र और राज्य सरकार हर वक्त कोरोना वायरस से लड़ने के लिए काम कर रही हैं. मैं उन सभी के जज्बे और काम को सलाम करती हूं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में खुद को आगे रखकर जोखिम में डाला है, जिससे हम बाकी लोग सुरक्षित रह सकें. मैं पीएम केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष महाराष्ट्र में समर्थन के तौर पर अपना योगदान देती हूं.’

फिल्मों की बात करें, तो आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं. ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी. फिल्म से आलिया का लुक शेयर कर दिया है. ‘सड़क 2′ में भी आलिया काम कर रही है. सड़क 2’ के निर्देशक उनके पिता महेश भट्ट हैं. वहीं, रणबीर की बात करें तो उनके पास यश राज की फिल्म शमशेरा है.

Previous article Durga Ashtami 2020: महागौरी की पूजा आज,जानें पूजा विधि,देवी श्लोक,मंत्र व शुभ मुहूर्त
Next article लॉकडाउन के कारण हास्टल में फंसी हिमा ने आउटडोर अभ्यास के लिए रीजीजू से दखल देने की मांग की
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel