[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Akshay Kumar की ‘खेल खेल में’ रिलीज होने से पहले इन फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखें

Akshay Kumar की ‘खेल खेल में’ रिलीज होने से पहले इन फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखें

0
Akshay Kumar की ‘खेल खेल में’ रिलीज होने से पहले इन फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखें

Akshay Kumar की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और वे अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपको भी अक्षय की फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा है तो उससे पहले उनकी ये 5 कॉमेडी फिल्मों को देख डालें. इन फिल्मों में अक्षय कुमार अपने पुराने जॉनर यानी कॉमेडी करते नजर आएंगे.

खिलाड़ी 786

खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार की साल 2012 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म खिलाड़ी का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है. फिल्म के अक्षय के साथ एक्ट्रेस असिन भी हैं. इनके अलावा फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हिमेश रेशमिया, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती और राज बब्बर भी नजर आएंगे. इस फिल्म को आप जियो सिनेमा और यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं.

Also Read Akshay Kumar ने कपिल शर्मा शो के सेट पर हवा में बेहोश व्यक्ति की बचाई जान, देखें VIDEO

Also Read Akshay Kumar ने लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘ऐसे ऐसे मैसेज आते..’

वेलकम

वेलकम साल 2007 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, फिरोज खान और परेश रावल अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसे आप जियो सिनेमा, यूट्यूब और अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं.

दे दना दन

प्रियदर्शन की निर्देशित साल 2007 की फिल्म ‘दे दना दन’ को आप अपने फैमिली या फ्रेंड्स के साथ इस वीकेंड देख अमेजॉन प्राइम और जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं. फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ हैं. इनके अलावा परेश रावल और सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

भूल भुलैया

भूल भुलैया साल 2007 की फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. अगर आप कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर फिल्म देखना चाह रहे हैं, तो इससे बेस्ट ऑप्शन आपके पास हो ही नहीं सकता. इसे आप यूट्यूब और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

हेरा फेरी

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्मों की बात हो और आप हेरा फेरी को भूल जाएं, ऐसा तो हो ही नही सकता. हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम और यूट्यूब पर जाकर देख सकते हैं.

Entertainment Trending Videos

Previous article Private Job : ग्रेजुएशन पास महिलाओं के लिए घर बैठे इस कंपनी में नौकरी करने का सुनहरा मौका
Next article पिरामल संस्थान ने 34 वैद्यों के बीच किया प्रमाण पत्र का वितरण
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel