[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar The Kapil Sharma Show में ऐसा क्या हुआ कि बात करते-करते इमोशनल हो गये अक्षय कुमार! कही ये दिल छू लेने वाली बात

The Kapil Sharma Show में ऐसा क्या हुआ कि बात करते-करते इमोशनल हो गये अक्षय कुमार! कही ये दिल छू लेने वाली बात

0
The Kapil Sharma Show में ऐसा क्या हुआ कि बात करते-करते इमोशनल हो गये अक्षय कुमार! कही ये दिल छू लेने वाली बात

एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट! कॉमेडियन कपिल शर्मा के मोस्ट पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में इस रविवार बिल्कुल यही होने जा रहा है! इस हफ्ते ‘द एंटरटेनर्स’ यानी अक्षय कुमार, नोरा फतेही, दिशा पटानी, मौनी रॉय और सोनम बाजवा दिखाई देंगे. एपिसोड जबरदस्त मनोरंजन का वादा करता है. तो आप भी कपिल शर्मा और उनके अतरंगी परिवार के साथ जोरदार हंसी, अजीबोगरीब गैग्स और मजेदार गपशप से सराबोर एक शानदार शाम के लिए तैयार हो जाइए. हालांकि इस मस्ती भरी चर्चा के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का एक इमोशनल पल भी देखने को मिलेगा.

अक्षय कुमार कपिल की मां संग करेंगे बात

एपिसोड में अक्षय कुमार बताते हैं कि जब भी वो इस शो में आते हैं, तो कपिल अक्षय के दोस्तों या उनकी बहन को मंच पर बुलाते हैं, लेकिन इस बार अक्षय कपिल की मां को मंच पर आमंत्रित करेंगे और उनसे उनके बेटे के बारे में पंजाबी में मजेदार बातें करेंगे. कपिल के बचपन की कुछ मजेदार बातें बताते हुए उनकी मां कहेंगी कि किस तरह पड़ोसी हमेशा उनके बेटे की शिकायतें करने आते थे, लेकिन वो भी एक टिपिकल मां की तरह हमेशा अपने बेटे का पक्ष लेती थीं. आगे कपिल की टांग खींचते हुए अक्षय कुमार उनकी मां से पूछेंगे कि क्या कपिल उनका अच्छी तरह ख्याल रखते हैं. इस पर सहमति जताते हुए उनकी मां भी बड़े प्यार से हां कहेंगी.

https://www.instagram.com/p/Co6uUDpIZnr/
अक्षय कुमार से इस बात को लेकर हो जाएंगे इमोशनल

मां-बेटे का यह प्यारा बंधन देखकर खिलाड़ी कुमार भी अपनी मां को याद करेंगे, जो डेढ़ साल पहले गुजर चुकी हैं. अपने जज़्बात बयां करते हुए अक्षय कुमार कहेंगे, “मैं आज यहां बैठकर लंबे समय बाद आपको देख रहा था और मुझे भी अपनी मां की याद आ गई, इसलिए मैंने आपको स्टेज पर बुलाने का सोचा. मैं हमेशा लोगों से यह कहता हूं कि आपको अपने मां-बाप के कदमों में दुनिया की हर चीज मिल सकती है. मैं सभी से कहता हूं कि अपने मां-बाप के पांव छूकर हमेशा उनका आशीर्वाद लेते रहें.” अक्षय और कपिल की मां के बीच होने वाली प्यारी बातें एक मां-बेटे के खूबसूरत रिश्ते को उजागर करेंगी.

Also Read: Hera Pheri 3 के सेट से पहली तसवीर आई सामने, इस अंदाज में दिखे राजू, श्याम और बाबू भैया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel