[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल

Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल

0
Wheel of Fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, VIDEO हुआ वायरल
अक्षय कुमार का वायरल वीडियो, फोटो- Reddit

Wheel of Fortune: टीवी के मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का आखिरी एपिसोड यानी ग्रैंड फिनाले बहुत ही मजेदार रहा. इस मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, भूमि पेडनेकर और फराह खान भी मौजूद थीं. शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. दरअसल, अक्षय ने जैकलीन के कहने पर लाल रंग की हाई हील्स पहनी और उस पर डांस करके सबको हैरान कर दिया.

यहां देखें वीडियो-

Akshay dancing with heels wasn’t in my 2026 bingo card 🤣
by u/shawerma114 in BollyBlindsNGossip

क्यों पहननी पड़ी अक्षय को हील्स?

शो में जैकलीन और भूमि ने शिकायत की कि अक्षय अक्सर उनके साथ डरावने प्रैंक करते हैं. इसका बदला लेने के लिए जैकलीन ने अक्षय को एक चैलेंज दिया. उन्होंने कहा कि अक्षय को 1 मिनट तक हील्स पहनकर डांस करना होगा और अगर वह बीच में रुके, तो उन्हें जैकलीन को 1 लाख रुपये देने होंगे. पहले तो अक्षय डरे और बोले, “क्या पागलपन है, मोच आ जाएगी.” लेकिन फराह खान की हिम्मत बढ़ाने पर अक्षय तैयार हो गए.

डांस के बाद अक्षय ने महिलाओं को किया सलाम

अक्षय ने लाल रंग की हील्स पहनी और अपनी ही फिल्म के गाने ‘लाल परी’ पर जमकर डांस किया. वह हील्स पहनकर गोल-गोल घूमे और बेहतरीन फुटवर्क भी दिखाया. अक्षय का बैलेंस देखकर फराह खान भी उनके सामने झुक गईं और तालियां बजाईं. डांस करते-करते आखिर में हील्स टूट गई, जिसके बाद अक्षय ने कहा, “मैं सभी महिलाओं को सलाम करता हूं, आप लोग ये कैसे पहन लेती हैं?”

फैंस ने की जमकर तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग अक्षय की खूब तारीफ कर रहे हैं. किसी ने कहा कि ऐसा उन्होंने कभी सोचा नहीं था, तो किसी ने कहा कि अक्षय बहुत कूल और कॉन्फिडेंट हैं.

Image 350
Wheel of fortune फिनाले में अक्षय कुमार ने हील्स पहनकर ‘लाल परी’ पर किया डांस, video हुआ वायरल 3

अक्षय की आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ सुपरहिट रही है और अब वह 26 जून को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: मुन्ना भैया की वापसी पर दिव्येंदु शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, ‘Mirzapur: The Film’ को लेकर बताया कैसा होगा उनका नया अवतार

Previous article शादी में पसरा मातम: गढ़वा में दूल्हे को चश्मा पहनाने के विवाद में बाराती की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
Next article बिहार राजस्व विभाग में फेरबदल, हड़ताल के बीच हटाये गए सीके अनिल, जय सिंह को मिली जिम्मेदारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel