[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Peddi की सफलता पर अखिल अक्किनेनी ने की राम चरण की तारीफ, बोले- आपकी एक्टिंग को सलाम

Peddi की सफलता पर अखिल अक्किनेनी ने की राम चरण की तारीफ, बोले- आपकी एक्टिंग को सलाम

0
Peddi की सफलता पर अखिल अक्किनेनी ने की राम चरण की तारीफ, बोले- आपकी एक्टिंग को सलाम
अखिल अक्किनेनी और राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसकी कमाई भी लगातार बढ़ रही है. इसी बीच साउथ एक्टर अखिल अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर राम चरण और उनकी फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने राम चरण की दमदार एक्टिंग, कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की सराहना करते हुए उन्हें फिल्म की बड़ी सफलता के लिए बधाई दी है.

अखिल अक्किनेनी का एक्स पोस्ट-

अखिल अक्किनेनी ने क्या कहा?

अखिल अक्किनेनी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने राम चरण को अपना “प्रिय भाई” बताते हुए फिल्म की सफलता पर बधाई दी. अखिल ने लिखा कि राम चरण की मेहनत और समर्पण पूरी फिल्म में साफ नजर आता है. उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में उनके किरदार के कई अलग-अलग रंग और बदलाव देखने को मिले, जिसे उन्होंने शानदार तरीके से निभाया है.

राम चरण की परफॉर्मेंस की तारीफ

अखिल अक्किनेनी ने लिखा, “क्या कमाल की परफॉर्मेंस है. आपके किरदार में कई परतें और बदलाव हैं. मैं आपके काम के प्रति डेडिकेशन को सलाम करता हूं.”

उन्होंने कहा कि राम चरण ने अपने अभिनय से फिल्म को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है.

पूरी टीम को दी बधाई

अखिल ने सिर्फ राम चरण ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी. उन्होंने कलाकारों और तकनीकी टीम की मेहनत की सराहना की और कहा कि ऐसी कंटेंट आधारित फिल्में सिनेमाघरों में आनी चाहिए.

‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘पेड्डी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि इसके प्रीव्यू शो से 18.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10 करोड़, चौथे दिन 32.15 करोड़, पांचवें दिन 12.05 करोड़ और छठे दिन 9.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 179.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: Alpha का टीजर देख शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को कहा ‘सिग्मा गर्ल’, बोले- पहले दिल तोड़ती थीं, अब हड्डियां तोड़ रही हैं

Previous article एसडीओ की समीक्षा बैठक में कई निजी स्कूल उपलब्ध नहीं करा पाये आवश्यक दस्तावेज
Next article करीब आ गये झमाझम बारिश के दिन, इस पखवाड़े पूर्णिया के रास्ते बिहार आएगा मानसून
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel