[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment AK Hangal Death Anniversary: एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले, 2 साल जेल में कैद थे ‘शोले’ के रहीम चाचा

AK Hangal Death Anniversary: एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले, 2 साल जेल में कैद थे ‘शोले’ के रहीम चाचा

0
AK Hangal Death Anniversary: एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले, 2 साल जेल में कैद थे ‘शोले’ के रहीम चाचा

AK Hangal Death Anniversary: साल 1975 की आईकॉनिक फिल्म ‘शोले’ के रहीम चाचा को शायद ही कोई नहीं जानता होगा. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर इस फिल्म में रहीम चाचा के किरदार को एक्टर एके हंगल ने निभाया था. एक्टर ने फिल्म में एक डायलॉग कहा था, जो है “इतना सन्नाटा क्यों है भाई.” इस डायलॉग के बाद एक्टर काफी मशहूर हो गए थे. आज हम एके हंगल की इतनी बातें उनकी 12वीं डेथ एनिवर्सरी पर कर रहे हैं.

दो साल तक कराची जेल में रहे हंगल

एके हंगल का जन्म आज से 107 साल पहले 1 फरवरी 1917 को कश्मीर के एक परिवार में हुआ था. उनका पूरा नाम अवतार किशन हंगल था. एक्टर का बचपन पेशावर के कराची में बीता था. जब वह थोड़े बड़े हुए तब उन्होंने दर्जी का काम करना शुरू कर दिया. इस बीच वह साल 1936 में पेशावर में संगीत प्रिया मंडल थिएटर ग्रुप से जुड़ गए थे. लगभग 10 सालों तक उन्होंने कई नाटक किए और उसके बाद साल 1949 में भारत विभाजन के दौरान वह मुंबई आ गए थे. एके हंगल का मानना था कि वह बहुत भाग्यशाली थे क्योंकि वह स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बने थे. इस बीच एक्टर को दो साल तक कराची जेल में कैद रखा गया था.

Also Read: Amzad Khan Death Anniversary: जब एक धोबी ने बना दिया था आईकॉनिक फिल्म ‘शोले’ का गब्बर

Also Read: Utpal Death Anniversary: इमरजेंसी के दौरान उत्पल दत्त के इन 3 नाटकों पर लगा था बैन

एके हंगल का एक्टिंग करियर

एके हंगल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1966 में आई फिल्म ‘तीसरी कसम’ से किया था, जिसका निर्देशन बासु भट्टाचार्य ने किया था. एक्टर ने 70 से 90 के दशक तक अधिकतर फिल्मों में पिता और सहायक भूमिकाएं निभाई. इस बीच उन्होंने साल 1975 में फिल्म ‘शोले’ में रहीम चाचा का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों की याद में बसा है.

एके हंगल की फिल्में

एके हंगल ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, जिसमें नमक हराम, शौकीन, शोले, अवतार, अर्जुन, आंधी, तपस्या, कोरा कागज, बावर्ची, बालिका वधू, गुड्डी जैसी फिल्में शामिल हैं. एक्टर को सिनेमा जगत में लिए गए योगदान के लिए साल 2006 में भारत सरकार ने ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया था. एके हंगल ने 26 अगस्त 2012 को 98 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. भले आज एक्टर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सिनेमा में उनके किए गए योगदान को आज भी देश नहीं भूल सकता है.

Previous article Ranchi Weather Today: झारखंड के 5 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची में कैसा रहेगा आज का मौसम
Next article पटना में रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, इन मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर की गई खास तैयारियां
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel