[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ajit Pawar Death: अजित पवार की दर्दनाक मौत पर अरुण गोविल ने जताया शोक, कहा- जांच होनी ही चाहिए

Ajit Pawar Death: अजित पवार की दर्दनाक मौत पर अरुण गोविल ने जताया शोक, कहा- जांच होनी ही चाहिए

0
Ajit Pawar Death: अजित पवार की दर्दनाक मौत पर अरुण गोविल ने जताया शोक, कहा- जांच होनी ही चाहिए
Arun Govil On Ajit Pawar Death

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार की अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार, 28 जनवरी को उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट के लैंडिंग रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोग जान गंवा बैठे. इस दर्दनाक हादसे के बाद राजनीतिक और फिल्मी जगत से लगातार शोक संदेश सामने आ रहे हैं. रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

अरुण गोविल ने घटना को बताया दुखद

अभिनेता और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ANI के पोस्ट के मुताबिक उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. अरुण गोविल ने कहा कि इतने बड़े नेता की इस तरह अचानक मौत कई सवाल खड़े करती है और सच्चाई सामने आना जरूरी है.

अरुण गोविल ने कहा, “यह वाकई बहुत दुखद है. अजित पवार एक सक्षम और प्रभावशाली नेता थे। इस हादसे के पीछे की वजहों को समझने के लिए पूरी और गहराई से जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.”

अन्य फिल्मी सितारों ने भी जताया शोक

इस हादसे पर सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी शोक जताया. संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कंगना ने इस खबर को “भयानक” बताया. उन्होंने कहा कि यह इतनी दुखद घटना है कि शब्दों में भावनाएं बयां करना मुश्किल है और वह बाद में अपना विस्तृत बयान देंगी.

Image 337
Ajit pawar death: अजित पवार की दर्दनाक मौत पर अरुण गोविल ने जताया शोक, कहा- जांच होनी ही चाहिए 3

वहीं अभिनेता रितेश देशमुख इस खबर से भावुक नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक नोट साझा करते हुए अजित पवार को महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक बताया. रितेश ने लिखा कि अजित पवार की साफगोई, नेतृत्व क्षमता और लोगों को बेहतर करने की सोच हमेशा याद रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें: अजित पवार का कल सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी और अमित शाह हो सकते हैं शामिल

Previous article एक भारत श्रेष्ठ भारत में बिहार की संस्कृति का परचम
Next article एसटी आयोग सदस्य तल्लू बास्की ने गंगा घाट का लिया जायजा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel