[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ajay devgn: रेड 2 की रिलीज डेट पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

Ajay devgn: रेड 2 की रिलीज डेट पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट

0
Ajay devgn: रेड 2 की रिलीज डेट पर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा हिंट
Raid 2

Ajay devgn: राज कुमार गुप्ता की 2018 में आई फिल्म ‘रेड’, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, को दर्शकों और क्र्टिक्स से खूब तारीफ मिली थी. सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन ने एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया था.

‘रेड’ की सफलता

‘रेड’ की सफलता के बाद ‘रेड 2’ की अनाउंसमेंट की गई थी, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. पहले यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अजय देवगन की एक और फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट 1 नवंबर कर दी गई है, जो पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी.

रिलीज डेट में बदलाव

इस साल की शुरुआत में, ईटाइम्स ने स्पेशल  रिपोर्ट में बताया था कि’रेड 2′ इस साल रिलीज नहीं होगी क्योंकि दो अजय देवगन फिल्मों का इतने कम समय में रिलीज होना बॉक्स ऑफिस के लिए सही नहीं होगा. अब फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने बॉलीवुड हंगामा से कन्फर्म  किया है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है और अब यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी. एक्सेक्ट डेट अभी रिवील नहीं की है.

Ajay Devgn
Raid 2

Also read:Ajay devgn: शैतान 2 के साथ जल्द लौट रहे हैं बॉलीवुड के सिंघम

Also read:अजय देवगन ने गुरुद्वारे में लगाई हाजिरी, मृणाल ठाकुर का भंगड़ा, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की धमाकेदार शुरुआत

 ‘रेड 2’ की कहानी

‘रेड’ में जहां सौरभ शुक्ला ने विलेन की भूमिका निभाई थी, वहीं ‘रेड 2’ में रितेश देशमुख अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगे. गुप्ता की हाल की वेब शो ‘पिल’ में रितेश मुख्य भूमिका में थे, जहां उन्होंने एक  फार्मास्यूटिकल कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

रितेश देशमुख की भूमिका

राज कुमार गुप्ता ने बताया कि ‘रेड 2’ में रितेश देशमुख की भूमिका के बारे में इनफार्मेशन फिल्म के प्रमोशन के दौरान शेयर की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि ‘पिल’ और ‘रेड 2’ में रितेश के साथ काम करना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है.

रिलीज की उम्मीदें

‘रेड 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है और इसके अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है. प्रोड्यूसर ने हिंट दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी. वही अगर वॉर्क फ्रंट की बात करे तो अजय देवगन को आखिरी बार फिल्म औरों में कहा दम था में देखा गया, जिसमें वो तब्बू के साथ नजर आये थे, फिल्म लास्ट फ्राइडे को रिलीज हुई है, फिल्म का कलेक्शन काफी कम है जिसकी वजह से इसे बॉक्स ऑफिस फ्लॉप कहा जा रहा है.

Also read:Auron Mein Kahan Dum Tha :अजय देवगन की नई फिल्म का फ्लॉप शो, बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी मार

Entertainment Trending Videos

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel