[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडियन पराग कनसारा ने दुनिया को कहा अलविदा, Sunil Pal बोले- किसकी नजर लग गई…

राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडियन पराग कनसारा ने दुनिया को कहा अलविदा, Sunil Pal बोले- किसकी नजर लग गई…

0
राजू श्रीवास्तव के बाद कॉमेडियन पराग कनसारा ने दुनिया को कहा अलविदा, Sunil Pal बोले- किसकी नजर लग गई…

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का हाल ही में निधन हुआ था. एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच झूलते हुए आखिरकार 21 सितंबर को राजू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. हंसाने वाला इंसान सबको रुलाकर चला गया. उनके निधन पर फैंस काफी दुखी थे. अब एक और बुरी खबर सामने आई है. द ग्रेट इंडिया लाफ्टर चैलेंज सीजन 1 के प्रतियोगी पराग कनसारा हमारे बीच नहीं रहे. पराग की जान हार्ट अटैक से गई.

पराग कनसारा का निधन

कॉमेडियन पराग कनसारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. दोस्तों, नमस्कार. एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है. कॉमेडी की दुनिया से. हमारे ‘लाफ्टर चैलेंज’ के छठवें साथी, हमारे पराग कनसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. जी हां, पराग कनसारा, कॉमेडी करते थे.

https://www.instagram.com/reel/CjUgenQobEt/
सुनील पॉल का इमोशनल वीडियो

आगे वीडियो में सुनील पॉल कहते है, पराग भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे. क्या हो रहा है इस दुनिया में पता नहीं. किसकी नजर लग गई है. हंसाने वाले, लोगों को हंसाते थे इतना, उनके साथ, उनके परिवार के साथ न जाने क्यों ऐसा हो रहा है. पता नहीं कॉमेडी की दुनिया को किस की नजर लग गई है. अभी कुछ दिन पहले हमने राजू भाई को खोया. एक के बाद हम कॉमेडी पिलर को खो दे रहे है.

Also Read: ‘वह अब स्वर्ग से मुस्कुराते रहेंगे और…’, अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव को याद कर लिखा भावुक पोस्ट
एहसान कुरैशी ने कही ये बात

एहसान कुरैशी ने बताया कि पराग कनसारा का अंतिम संस्कार बुधवार शाम उनके गृहनगर वडोदरा में किया गया. एहसान ने अपने इंस्टाग्राम पर पराग के साथ कुछ तसवीरें पोस्ट कर लिखा, ओम शांति. वडोदरा गुजरात के एक और प्यारे दोस्त कॉमेडियन पराग कनसारा इस दुनिया से चले गए. आखिरी मुलाकात राजू भाई की शोक सभा में हुई थी. पराग द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन के टॉप 6 में थे.

https://www.instagram.com/p/CjUiQOMvZlO/
राजू श्रीवास्तव का हाल ही में हुआ था निधन

राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली थी. राजू एक पॉपुलर कॉमेडियन थे. बता दें कि राजू 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय थे. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था.

Previous article Papankusha Ekadashi 2022: आज है पापकुंशा एकादशी, व्रत करने से मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा
Next article बिहार में निबंधन कार्यालय से दस्तावेज की सत्यापित कॉपी पाना हुआ महंगा, कागज खोजने का भी चढ़ा रेट
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel