[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Swara Bhaskar ने बयां किया हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप का दर्द, कहा- धोखा नहीं दिया पर…

Swara Bhaskar ने बयां किया हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप का दर्द, कहा- धोखा नहीं दिया पर…

0
Swara Bhaskar ने बयां किया हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप का दर्द, कहा- धोखा नहीं दिया पर…

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अक्सर सुर्खियों में रहती है. स्वरा हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाक तरीके से रखती है. इस बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातें की. पूरे एक साल के बाद स्वरा ने हिमांशु शर्मा के बीच हुए ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की है.

वेबपोर्टल पिंकविला से बातचीत के दौरान स्वरा भासकर ने कहा कि उनके रिलेशन में किसी ने कुछ बुरा नहीं किया, किसी ने कुछ भी गलत नहीं किया, किसी ने किसी को धोखा नहीं दिया. यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि हमारा ब्रेकअप हुआ. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के सेट पर हिमांशु शर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी. हमारा रिलेशन लगभग पांच साल चला और दोनों ने आपसी सह‍मति से अलग होने का फैसला किया.

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैं हमेशा इसके बारे में सोचती हूं. मान लें कि आप एक पार्क में चल रहे हैं और आपने एक साथ यात्रा शुरू की है. आप एक ऐसी जगह पर आते हैं जहां से आप या तो बाएं या दाएं जा सकते हैं. दोनों में से एक व्यक्ति दाएं जाना चाहता है और दूसरा व्यक्ति बाएं जाना चाहता है. फिर उनमें से एक व्यक्ति को कहना होगा कि ठीक है, मैं उस रास्ते को छोड़ दूंगा और तुम्हारे साथ आऊंगा. अगर कोई भी व्यक्ति अपनी दिशा नहीं छोड़ना चाहता है तो आपको बस अलविदा कहना होगा.

स्वरा भास्कर ने कहा कि इस बात से सहमत हूं कि इतना ही हमारी यात्रा थी. हमें ना केवल अपनी पसंद बल्कि अन्य लोगों की पसंद को भी स्वीकार करना होगा. हम दोनों एक रास्‍ते पर साथ चले और मंजिल अलग थीं इसलिए अलग हो गये. उन्होंने कहा कि ब्रेकअप से उबरने में उनके परिवार और दोस्‍तों ने काफी मदद की.

बता दें कि जब स्वरा के ब्रेकअप की खबर सामने आयी थी तो रिपोर्टों ने दावा किया कि वह शादी करना चाहती थी, जबकि हिमांशु इसके लिए तैयार नहीं था. वहीं शादी की संस्था के बारे में बात करते हुए स्वरा ने आईएएनएस को बताया, ‘मैं शादी में विश्वास करती हूं. वाकई में. क्या आप आश्चर्यचकित हैं कि मैं धूम्रपान नहीं करती, मैं ड्रग्स नहीं करती? मुझे पता है कि लोगों को लगता है कि मुझे जंगली होना चाहिए क्योंकि मैं बहुत झगड़ालू हूं.’

फिल्मों की बात करें तो स्वरा की इस साल ‘शीर कोरमा’ रिलीज हो सकती है. इसका ट्रेलर आ चुका है. लेकिन कोरोना और इसके प्रभाव को देखते हुए फिल्म की रिलीज पर भी प्रभाव पड़ सकता है.

इस समय देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है. ऐसे में स्वरा भास्कर ने भी ट्विटर पर एक ट्वीट कर सरकार से गरीबों की मदद की अपील की थी. उन्होंने कहां था कि पलायन कर रहे गरीबों को उनके घर तक पहुंचाया जाये.

Previous article Coronavirus: PM Modi ने स्वस्थ्य रहने के लिए बताया ये फिटनेस मंत्र, देखें वीडियो में
Next article Monalisa का बोल्‍ड फोटोशूट, पूल साइड लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel