[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment भारत में जस्टिन बीबर के शो के टिकट के दाम सुनकर चौक जायेंगे आप

भारत में जस्टिन बीबर के शो के टिकट के दाम सुनकर चौक जायेंगे आप

0
भारत में जस्टिन बीबर के शो के टिकट के दाम सुनकर चौक जायेंगे आप

नयी दिल्ली: अमेरिकी पॉप सनसनी जस्टिन बीबर के सभी भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि वह ‘पर्पस वर्ल्ड टूर’ के लिए भारत आएंगे. वे 10 मई को मुंबई में प्रस्तुति देंगे. खास बात यह है कि वीवीआईपी में टिकट के दाम करीब 76,790 रुपए तक रखा गया है.

ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे. हालांकि bookmyshow.com के मुताबिक इस कैटेगरी की सभी टिकटे पहले ही दिन बिक गई. वहीं सबसे सस्‍ते टिकट के दाम 4 हजार रुपये बताये जा रहे हैं.

बीबर संभवत: ‘व्हेयर आर यू नाउ’, ‘ब्वॉयफ्रेंड’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘कंपनी’, ‘एज लॉन्ग एज यू लव मी’, ‘व्हाट डू यू मीन?’, ‘बेबी’, ‘पर्पस’ और ‘एनकोर: सॉरी’ समेत अपने कई हिट गीतों पर प्रस्तुति देंगे.

कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फेस्टिवल में बी टाउन के भी सेलीब्रिटी शामिल होंगे. फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ के कोस्‍टार वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के इस कॉन्‍सर्ट में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं.

व्हाइट फॉक्स इंडिया के निदेशक अर्जुन जैन ने अपने एक बयान में कहा था, ‘जस्टिन बीबर के भारत में 80 प्रतिशत से अधिक समर्पित प्रशंसक हैं और हमें उम्मीद है कि यह कंसर्ट साल से सबसे बडे कार्यक्रमों में से एक होगा. हम भारत में पर्पस टूर के एक मात्र प्रमोटर हैं. हमें 10 मई को हाउस फुल कार्यक्रम की उम्मीद है.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel