[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment पढें, किस अभिनेत्री ने कोबरा के साथ सोशल मीडिया पर डाला फोटो तो पकड़ ले गई पुलिस

पढें, किस अभिनेत्री ने कोबरा के साथ सोशल मीडिया पर डाला फोटो तो पकड़ ले गई पुलिस

0
पढें, किस अभिनेत्री ने कोबरा के साथ सोशल मीडिया पर डाला फोटो तो पकड़ ले गई पुलिस

मुंबई : टीवी अभिनेत्री श्रुति उल्फत और उनके दो प्रोडक्शन मैनेजर उत्कर्ष बाली और नितिन सोलंकी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इनपर वन विभाग के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. विभाग ने इन्हें गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

गौर हो कि अक्टूबर 2016 में श्रुति उल्फत ने कोबरा के साथ अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था जिसके बाद मुंबई प्रादेशिक विंग के वन अधिकारियों ने कुछ पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई की.

बताया जा रहा है कि वीडियो अक्टूबर 2016 में सीरियल ‘नागार्जुन’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया था जिसे श्रुति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. उनके ऐसा करने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया. पहले प्रोडक्शन टीम ने इस वीडियो में दिख रहे कोबरा को एक स्पेशल इफेक्ट्स बताया था जिसके बाद अधिकारियों ने वीडियों को जांच के लिए कलिना फॉरेंसिक लैब भेजा .

17 जनवरी को आयी रिपोर्ट से पता चला कि वीडियो में दिख सांप असली था. रिपोर्ट के आधार पर अभिनेत्री को नोटिस भेजा गया और एक प्राथमिक अपराध रिपोर्ट दर्ज की गई. बुधवार को अभिनेत्री श्रुति उल्फत और दोनों प्रोडक्शन मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में दिखा कोबरा असली है.

उनके स्वीकार करने के बाद सभी को कोर्ट ले जाया गया, जहां से इन्हें एक दिन की कस्टडी में भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel