[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment पिता के पार्टनर गौतमी से टकराव की खबरों पर श्रुति हसन ने तोड़ी चुप्पी

पिता के पार्टनर गौतमी से टकराव की खबरों पर श्रुति हसन ने तोड़ी चुप्पी

0
पिता के पार्टनर गौतमी से टकराव की खबरों पर श्रुति हसन ने तोड़ी चुप्पी

चेन्नई: अभिनेत्री श्रुति हसन के प्रतिनिधि ने इन खबरों से इनकार किया है कि उनका उनके पिता के पार्टनर गौतमी टडीमल्ला से कोई टकराव है जो उनकी फिल्म ‘सुबास नायडू’ में स्टाइलिस्ट हैं. ऐसी खबर है कि श्रुति (30) इस फिल्म में उनके किरदार के लिए गौतमी द्वारा चुने गए कपड़े से खुश नहीं थीं और अपने कपडे लेकर आयीं. इस फिल्म में अभिनेत्री पहली बार बडे पर्दे पर अपने पिता के साथ दिखेंगी.

उनके प्रवक्ता ने कहा कि इस फिल्म की मूल टीम के साथ ही अभिनेत्री ने महसूस किया कि गौतमी द्वारा सुझाए गए कपडों के सिलसिले में काफी कुछ जोडने की जरूरत है और पहनावा बदलने का सामूहिक निर्णय किया गया.प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अपने पिता की फिल्म में श्रुति का किरदार एक युवा एवं साहसी लड़की का है जो लॉए एंजिल्स में पली बढ़ी होती है और जो अपने बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए फैशन का इस्तेमाल करती है. इसी बात को ध्यान में रखकर, जब पूर्व प्रोडक्शन स्टेज में लुक टेस्ट हो रहा था तब गौतमी श्रुति के लिए कपड़े लेकर आयी थीं.
‘ उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘स्टाइलिंग एक सामूहिक विषय था जिस पर निर्माता, निर्देशक और अभिनेता की सूचना की जरुरत है और स्टाइलिस्ट फीडबैक देने एवं लुक को बदलना एक मानक प्रक्रिया है. मूल टीम ने परस्पर महसूस किया कि लुक पर और कुछ जोडने की जरूरत है एवं विशेष फीडबैक गौतमी के साथ साझा किया गया.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel