[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोलीं डिंपल,‘ मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं…”

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोलीं डिंपल,‘ मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं…”

0
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोलीं डिंपल,‘ मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं…”

मुंबई :अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा राजेश खन्‍ना को लेकर की गई टिप्‍पणी से काका की पत्‍नी डिंपल कपाडिया बेहद नाराज हुई है. ट्विंकल खन्‍ना के बाद अब डिंपल ने नसीरुद्दीन की टिप्‍पणी का जवाब दिया है. दरअसल एक कार्यक्रम में नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्‍ना को ‘कमजोर अभिनेता’ कहा था.

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया ने कहा कि "मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि मुझे मालूम है कि हर किसी के पास बोलने या अपनी राय रखने की आज़ादी है. उस आदमी (राजेश खन्ना) का फ़िल्मी सफ़र और उसकी फिल्मों की विरासत उसके बारे में बहुत कुछ बोलती है. मुझे ये बताने की ज़रूरत नहीं कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए क्या योगदान दिया है. उनके योगदान को दुनिया जानती है, हम जानते हैं और लाखों फैन जानते हैं."

गौरतलब है कि पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर उनकी इस टिप्पणी के लिए पलटवार किया था. राजेश खन्ना की बडी बेटी 42 वर्षीय ट्विंकल ने ट्वीट किया था कि, ‘ सर अगर आप जीवत लोगों का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो मृतक का कीजिए- ‘मध्यम स्तर’ एक ऐसे व्यक्ति पर हमला है जो प्रतिक्रिया नहीं दे सकता.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel