[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment लेडी गागा ने किया खुलासा, बोलीं, ”रेप के बाद…”

लेडी गागा ने किया खुलासा, बोलीं, ”रेप के बाद…”

0
लेडी गागा ने किया खुलासा, बोलीं, ”रेप के बाद…”

लंदन : पॉप सनसनी लेडी गागा ने खुलासा किया है कि वह 19 साल की उम्र में बलात्कार का शिकार हुईं थी और उन्होंने खुलकर बताया कि किस तरह से इस भयावह अनुभव ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलकर रख दी. कॉन्टैक्टम्युजिक की खबर के अनुसार, गायिका ने पिछले साल एक साक्षात्कार में बताया था कि वह किशोरावस्था में बलात्कार का शिकार हुई थीं.

गागा ने कहा, ‘मैंने लगभग सात साल तक किसी को कुछ नहीं बताया. मैं नहीं जानती थी कि इसके बारे में सोचा कैसे जाए, इसे स्वीकार कैसे किया जाए. मैं यह भी नहीं जानती थी कि आखिर किस तरह मैं इसके लिए खुद को दोष न दूं या यह न सोचूं कि इसमें गलती मेरी ही थी.’

उन्होंने कहा, ‘इसने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल कर रख दी. इसने मुझे पूरी तरह से बदलकर रख दिया. इसने मेरा शरीर बदल दिया, मेरे विचार बदल दिए.’ 29 वर्षीया गागा ने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसके लिए खुद को दोष न देना सीखने में उन्हें वर्षों लग गए.

गागा ने कहा, ‘जिस तरह से मैं कपडे पहनती हूं या एक इंसान के तौर पर जिस तरह से मैं भडकाउ हूं, तो मुझे लगता है कि मैं किसी न किसी तरह से यह बात अपने आप में ले आई हूं कि वह मेरी गलती थी.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel