[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment खास होगा शाहरूख के जन्मदिन का गोल्डन जुबिली

खास होगा शाहरूख के जन्मदिन का गोल्डन जुबिली

0
खास होगा शाहरूख के जन्मदिन का गोल्डन जुबिली

मुंबई : छोटे पर्दे से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता शाहरूख खान अपना 50 वां जन्मदिन खास तरीके से मनाना चाहते हैं. बॉलीवुड के किंग यानी शाहरूख ने रविवार को अपना 49 वां जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह उम्र के पड़ाव को नहीं गिनते हैं बल्कि उन्हें चुस्त और फुर्तीला होना पसंद है.

उन्‍होंने कहा कि उम्र के 49 वें बसंत में भी वे जोश से भरे हैं और वे अपने 50 वें जन्मदिन को खास बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आज भी फैंस उनकी फिल्म को पसंद करते हैं जो उनमें काम करने की ऊर्जा भर देता है. वे सोमवार से फिल्‍म फैन की शूटिंग शुरू करेंगे. शाहरूख ने फिल्म दिल आशना है से बॉलीवुड में कदम रखा है लेकिन बहुत लोग यह समझते हैं कि फिल्म दीवाना उनकी पहली फिल्म है.

आपको बता दें कि दिल आशना है शाहरूख की पहली फिल्‍म है जो उन्‍होंने साईन किया था लेकिन इस फिल्‍म से पहले दीवाना रिलीज हो गई जिसमें शाहरुख के किरदार को लोगों से बहुत सराहा. शाहरुख अपने लुक के प्रति काफी सजग रहते हैं यही कारण है कि वह हर फिल्‍म में अलग दिखने की कोशिश करते हैं.

उन्होंने फिल्‍म चेन्नई एक्प्रेस के लिए काफी मेहनत की और सिक्स पैक बॉडी बनाया. वहीं दूसरी ओर हैपी न्यू ईयर में वे एक साधारण से किरदार में नजर आये. बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वे फौजी और सर्कस जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel