[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment AIB ने पहला वीडियो ”सेव द इंटरनेट” किया जारी

AIB ने पहला वीडियो ”सेव द इंटरनेट” किया जारी

0
AIB ने पहला वीडियो ”सेव द इंटरनेट” किया जारी

मुंबई : कामेडी ग्रुप एआईबी तीन महीने पहले अपने शो ‘एआईबी नाकआउट’ से पैदा हुए विवाद के बाद अब नया आनलाइन वीडियो ‘सेव दी इंटरनेट’ लेकर आया है. पहले शो में करण जौहर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर सहित बालीवुड की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था और समाज के विभिन्न वर्गों ने इसमें इस्तेमाल की गयी भाषा को लेकर इसकी कडी आलोचना की थी.

इस विवाद के चलते एआईबी को यूट्यूब से अपना शो हटाना पडा था और इसके साथ यह समूह भी गायब हो गया था. इस बार, एआईबी ने नौ मिनट का वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और सरकारों को इंटरनेट पर सभी डाटा को समान रुप से देखना चाहिए. इस मामले में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए.

बालीवुड सितारों ने इस वीडियो के समर्थन में ट्विटर पर टिप्पणियां की हैं. शाहरुख खान और सुष्मिता सेन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर वीडियो का लिंक साझा किया है. फरहान अख्तर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसका समर्थन किया है. आलिया भट्ट और परिणति चोपडा ने भी इसके प्रति समर्थन जताया है.

विवादित शो ‘एआईबी रोस्‍ट’

इस शो में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह और करण जौहर के अलावा और भी कई स्‍टार मौजूथ थे. वहां मंच पर बैठा पैनल बारी-बारी से अपमानित करता है. इसी क्रम में अर्जुन कपूर को अपमानित करते हैं. शो में इतना विवादित कंटेंट था की आप इसे सुनकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे.

इस कॉमेडी शो में सदस्यों ने कथित रूप से अश्लील भाषा एवं विषय वस्तु को दिखाया था. वहीं विवाद के बाद शो को यूट्यूब से हटा दिया गया. इस शो की जांच महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही है. यह शो तब विवादों में घिर गया, जब कई संगठनों ने इस शो में कथित ‘आपत्तिजनक भाषा’ का उपयोग करने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके अलावा, सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित ने भी इस शो को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने साफ कहा कि शो की भाषा शालीन नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel