[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment बिग बॉस 8 : क्‍या फराह खान बन पायेंगी दबंग खान की तरह दर्शकों की ”फेवरेट होस्‍ट”

बिग बॉस 8 : क्‍या फराह खान बन पायेंगी दबंग खान की तरह दर्शकों की ”फेवरेट होस्‍ट”

0
बिग बॉस 8 : क्‍या फराह खान बन पायेंगी दबंग खान की तरह दर्शकों की ”फेवरेट होस्‍ट”

बिग बॉस 8 के स्पेशल एपिसोड ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ की होस्ट फराह खान होंगी. ‘बिग बॉस 8’ को 15 सप्ताह हो गए हैं और अब तक इसे सलमान खान ने होस्ट किया है. अब 3 जनवरी 2015 को बिग बॉस के इस सीजन में पांच चैम्पियनों यानी आखिरी 5 घरवालों की घोषणा की जाएगी. इसके बाद ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ शुरू होगा.

बिग बॉस का ये सीजन 4 जनवरी 2015 को ही खत्‍म होनेवाला था लेकिन शो की लोकप्रियता को देखते हुए शो के निर्माताओं ने इसे एक महीने और बढ़ाने का फैसला किया. अब शो एक महीने और चलेगा. सलमान का कॉन्‍ट्रैक्‍ट इस शो को लेकर पूरा हो गया है. अब वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त रहने वाले हैं.

वहीं दर्शकों को इस बात से झटका लग सकता है उनके फेवरेट होस्‍ट सलमान अब इस शो को होस्‍ट नहीं करेंगे. अब दर्शकों को फराह खान होस्‍ट के रूप में पसंद आती है या नहीं यह तो शो का टीआरपी रेट ही तय करेगा. वहीं सलमान की मेजबानी में शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. वहीं खबरों के मुताबिक ‘वीकेंड के वार’ के दौरान शो के देखने वालों की संख्‍या में इजाफा होता है.

इसका एक दूसराकारण यह भी हो सकता है कि ‘वीकेंड के वार’ में सलमान स्‍टेज पर आकर बड़े ही प्‍यार से एक प्रतिभागी को एलिमिनेट कर देते थे. कई प्रतिभागियों को सलमान के गुस्‍से का शिकार होना पड़ा लेकिन शो के प्रतिभागी भी ‘वीकेंड के वार’ में सलमान का इंतजार करते रहते हैं. वहीं अब फराह खान पहली बार इस तरह के शो को होस्‍ट करेंगी. फराह खान की फिल्‍मों को तो दर्शक खासा पसंद करते हैं अब होस्‍ट के रूप में दर्शक फराह को पचा पाते हैं या नहीं यह तो ‘बिग बॉस हल्‍ला बोल’ में ही पता चल पायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel