[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment फैंस के लिए खुशखबरी, वीकेंड के बाद जस्टिन बीबर करेंगे नया संगीत अलबम तैयार

फैंस के लिए खुशखबरी, वीकेंड के बाद जस्टिन बीबर करेंगे नया संगीत अलबम तैयार

0
फैंस के लिए खुशखबरी, वीकेंड के बाद जस्टिन बीबर करेंगे नया संगीत अलबम तैयार

लॉस एंजिलिस : जानेमाने पॉप स्टार जस्टिन बीबर के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वे अपने फैंस के लिए नया संगीत अलबम तैयार करेंगे. उनका पिछला स्टूडियो अलबम वर्ष 2012 में रिलीज हुआ था .

हॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, 19 वर्षीय ‘बेबी’ हिटमेकर ने सेंट मार्टिन में अपनी प्रेमिका सेलेना गोमेज के साथ छुट्टिया मनाई. बीबर और सेलेना के रिश्तों में कई बार उतार चढाव आता रहा है.

इंस्टाग्राम पर बीबर ने पोस्ट किया,’मैं कई दिनों से छुट्टी पर था. अब छुट्टियां खत्म, काम पर वापसी और लंबे समय से अपेक्षित नया संगीत शुरु. बीबर को कान में तकलीफ थी क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी. इस चोट के बारे में उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया था. लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि ज्‍यादा दिन तक ये मेरे करियर को प्रभावित नहीं करेगा.

वहीं कुछ दिनों पहले उनके करीबी एक सूत्र ने बताया कि, ‘‘जस्टिन अपने दोस्तों को अपनी नई स्वस्थ जीवनशैली के बारे में गर्व से बताते हैं. उन्होंने लंबे समय से शराब का सेवन नहीं किया और जंक फूड भी नहीं ले रहे. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि यह उन्हें नए सिरे से शुरुआत करने में मददगार साबित होगा.’’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel