[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment छोटे पर्दे की सबसे महंगी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे

छोटे पर्दे की सबसे महंगी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे

0
छोटे पर्दे की सबसे महंगी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे

मुंबई: किसी समय फैंस के दिलों में राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे टीवी के एक सीरियल में दिखने वालीं हैं. बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने जो मेहनताना लिया है वह काफी ज्यादा है. इसके साथ ही टीवी सीरियल में काम करने वाली वह सबसे महंगी अभिनेत्री बन जायेंगी.

टीवी पर प्रसारित कई रियलिटी शो में जज बन चुकी सोनाली बेंद्रे अब टीवी सीरियल में काम करने जा रही हैं. सोनाली बेंद्रे लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘अजीब दास्तां है ये’ से टीवी पर अपने अभिनय जीवन की शुरु आत करने जा रही हैं. चर्चा है कि सीरियल की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है. बताया जाता है कि इस सीरियल के लिए सोनाली बेंद्रे प्रति एपिसोड चार लाख रुपये पारिश्रमिक लेंगी.
अब तक टीवी पर सबसे महंगी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को माना जाता है जिनका मेहनताना ‘पवित्र रिश्ता’ के लिए 90 हजार से 1.15 लाख रुपये प्रति एपिसोड है. उल्लेखनीय है कि साल 1994 में रिलीज फिल्म ‘आग’ से अपने करियर की शुरु आत करने वाली सोनाली बेंद्रे ने रक्षक, दिलजले, भाई, मेजरसाब और जख्म जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel